नालंदा: गुप्त सूचना पर इस्लामपुर से तीन नाबालिग लड़कियां बरामद, कोर्ट में दर्ज हुआ बयान
सांकेतिक तस्वीर
नालंदा के इस्लामपुर से तीन नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बरामद किया है. उन्हें न्यायालय में पेश कर बयान दर्ज कराए गए हैं. पूरी जानकारी पढ़ें.
नालंदा. इस्लामपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से लापता तीन नाबालिग लड़कियों को गुप्त सूचना के आधार पर बरामद किया है. पुलिस ने तीनों लड़कियों को इस्लामपुर नगर के अलग-अलग स्थानों से बरामद करने के बाद विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच हिलसा व्यवहार न्यायालय में पेश किया, जहां उनका धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया.
अलग-अलग पंचायतों की रहने वाली हैं लड़कियां
बरामद लड़कियों में संडा पंचायत की मोनी कुमारी (17 वर्ष), ढेलवाहा पंचायत की सोनी कुमारी (15 वर्ष) और सूढ़ी पंचायत की रेखा कुमारी (15 वर्ष) शामिल हैं. पहचान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए तीनों लड़कियों के नाम काल्पनिक रखे गये हैं.
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस्लामपुर नगर के अलग-अलग स्थानों से तीनों लड़कियों को बरामद किया. इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की गयी.
न्यायालय में दर्ज कराया गया बयान
बरामद तीनों लड़कियों का हिलसा व्यवहार न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया. मामले में आगे की कार्रवाई न्यायालय में दर्ज बयान और पुलिस की जांच के आधार पर की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: बिहारशरीफ नगर निगम की ‘तत्पर सेवा’, 43 दिनों में 330 से अधिक शिकायतें निपटीं
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए