गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा बिहारशरीफ, विभिन्न घाटों पर हुआ प्रतिमा विसर्जन
श्रद्धालुओं द्वारा विसर्जन के लिए ले जाते गणेश की प्रतिमा | Prabhat Khabar Network
गणेश विसर्जन: बिहारशरीफ में गणेश प्रतिमाओं का भक्ति और उल्लास के साथ विभिन्न नदियों और सरोवरों में विसर्जन किया गया. श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए.
Nalanda Ganesh Visarjan: शहर के विभिन्न मोहल्लों में गणेश पूजा के बाद शनिवार को भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विभिन्न नदी, तालाब एवं सरोवरों में विधिवत विसर्जन किया गया. श्रद्धालु भक्ति और उल्लास के साथ प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे. इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाये, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.
विसर्जन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से शहर में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी. प्रमुख विसर्जन स्थलों के साथ-साथ शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. प्रशासन की टीम पूरे विसर्जन कार्यक्रम पर नजर बनाये रही, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे.

कोसुक घाट पर विशेष निगरानी
कोसुक स्थित पंचाने नदी घाट पर भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये थे. यहां विभिन्न पूजा समितियों की ओर से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. घाट पर जिला प्रशासन की टीम के साथ पुलिसकर्मी पूरी तरह मुस्तैद रहे. विसर्जन के दौरान नदी घाट पर भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी की गयी.
कारगिल चौक पर तैनात रही पुलिस
कारगिल चौक पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस के साथ दीपनगर थाना की पुलिस भी तैनात रही. प्रतिमा विसर्जन के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए वाहनों के आवागमन पर विशेष नजर रखी गयी. पुलिस की सक्रियता के कारण विसर्जन कार्यक्रम के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रही.
बिहार में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, इज्जत बचाने के लिए लगाई छलांग; चालक गिरफ्तार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए