नालंदा में 5 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर

Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ सदर प्रखंड कार्यालय परिसर के निकट स्थित संयुक्त श्रम भवन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nalanda Job Fair 2026 : नालंदा में 5 नवंबर को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में 20 कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी. यह युवाओं को करियर मार्गदर्शन भी देगा.

विज्ञापन

Nalanda Job Fair 2026 : नालंदा जिले के पढ़े-लिखे और योग्य बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश पर जिला नियोजनालय, नालंदा की ओर से 5 नवंबर (गुरुवार) को नियोजन सह मार्गदर्शन मेला-2026 का आयोजन किया जाएगा. यह मेला बिहारशरीफ स्थित संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय परिसर (प्रखंड कार्यालय के निकट) में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा. जिला नियोजन पदाधिकारी मोहम्मद आकिफ वक्कास ने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की करीब 20 कंपनियां हिस्सा लेंगी.

विज्ञापन

वित्त, बीमा से लेकर डिलीवरी तक के क्षेत्र में मिलेगी नौकरी

नियोजन मेले में शामिल होने वाली कंपनियों के माध्यम से वित्त, बीमा, स्वास्थ्य, शिक्षा, विनिर्माण, खुदरा व्यापार और डिलीवरी समेत विभिन्न क्षेत्रों में योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके करियर को सही दिशा देना भी है. इसके लिए मेले में करियर और व्यावसायिक मार्गदर्शन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी.

सरकारी योजनाओं और कौशल प्रशिक्षण की भी मिलेगी जानकारी

मेले में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार और रोजगार से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. इसमें महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं. जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कुल रिक्तियों में 4 प्रतिशत पद आरक्षित रखे गए हैं.

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए निबंधन अनिवार्य

जिला नियोजन पदाधिकारी मोहम्मद आकिफ वक्कास ने बताया कि नियोजन मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है. इच्छुक युवक-युवतियां www.detjob.bihar.gov.in पर जाकर निःशुल्क ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं. उन्होंने जिले के सभी योग्य बेरोजगार युवक-युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है.

Also Read : बिहारशरीफ के विकास का बनेगा मास्टर प्लान, 84.77 वर्ग किमी क्षेत्र में तय होगा जमीन और निर्माण का उपयोग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन