Bihar Weather: बिहार में इस बार मार्च से ही चलेगी लू, मई तक गर्मी करेगी परेशान, इन जिलों के लिए आई रिपोर्ट...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2023 6:41 AM

विज्ञापन

Bihar Weather Report: बिहार में इस साल मार्च महीने में ही भीषण लू चलने वाली है. तीन महीने ये लू लोगों को परेशान करेगी. मौसम विभाग की ओर से जो रिपोर्ट आई है वो चिंताजनक है. जानिए बारिश को लेकर क्या है पूर्वानुमान...

विज्ञापन

Bihar Weather Report: बिहार के मौसम के संबंध में चिंताजनक रिपोर्ट आयी है. आइएमडी के मुताबिक बिहार में मौसम के इतिहास में मार्च में पहली बार लू दस्तक दे सकती है. दक्षिण-पश्चिमी बिहार के दो-तीन जिले मसलन कैमूर, बक्सर आदि में इसकी आशंका है. आइएमडी पटना ने साफ किया है कि इस साल मार्च के बाद अप्रैल और मई में प्रदेश में जबरदस्त लू चलेगी.

बिहार में इस माह पछुआ हवा और तेज चलने का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में बिहार का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. बिहार में इस माह पछुआ हवा और तेज चलने का पूर्वानुमान है. जिसकी वजह से गर्मी प्रचंड रूप में पड़ने की आशंका है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में बरसात सामान्य या सामान्य से कम रहने की संभावना है.

फरवरी के मौसमी घटनाक्रम का विश्लेषण

इधर आइएमडी पटना ने बीते फरवरी के मौसमी घटनाक्रम का विश्लेषण किया है, जो 2019-2023 के आंकड़ों पर है. यह विश्लेषण फरवरी के संदर्भ में रिपोर्ट बताती है कि 2023 के फरवरी में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक भी दिन शीत लहर और शीत दिवस की स्थिति नहीं बनी. इस बार फरवरी में बारिश भी नहीं हुई. सबसे अहम बात यह रही कि फरवरी में तीन बार पश्चिमी विक्षोभ बिहार से गुजरा, लेकिन उसका कोई प्रभाव यहां की मौसमी दशा पर नहीं नहीं पड़ा है.

Also Read: बिहार में शराबबंदी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, मुआवजे पर सदन के सामने रखा ये प्रस्ताव
ठंड ने भी किया परेशान

बता दें कि इस बार वर्ष 2022 के अंत में और 2023 के शुरुआती सप्ताह में कड़ाके की ठंड से लोगों का सामना हुआ. वहीं गर्मी ने समय से पहले इस बार अपना तेवर अधिक सख्त कर लिया है. गर्मी की एंट्री जिस तरह से हुई है लोगों ने यह अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि इस बार उन्हें भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं बारिश को लेकर किसानों को इस बार भी आस है. उनकी खेती के लिए बारिश बेहद जरूरी है और इसकी दस्तक का वो भी इंतजार बेसब्री से करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन