ePaper

Bihar Weather Forecast : 13 से 16 दिसंबर के बीच बिहार में हो सकती है बारिश, कोहरे से रबी फसल को होगा फायदा

Updated at : 11 Dec 2020 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Forecast : 13 से 16 दिसंबर के बीच बिहार में हो सकती है बारिश, कोहरे से रबी फसल को होगा फायदा

Kolkata: Vendors carrying vegetables ride their carts, amid hazy weather conditions, during a cold morning, in Kolkata, Wednesday, Dec. 9, 2020. (PTI Photo/Ashok Bhaumik)(PTI09-12-2020_000021A)

कोहरा रबी फसल के लिए वरदान साबित हो रहा है. हालांकि कोहरा लंबे समय तक खिंचा तो फसलों पर नकारात्मक असर भी डाल सकता है.

विज्ञापन

पटना. प्रदेश पश्चिमी विक्षोभ की चपेट में है. उम्मीद जतायी जा रही है कि 13 से 16 दिसंबर के बीच प्रदेश में बारिश हो सकती है. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो प्रदेश कोहरे की गिरफ्त में लगातार बना रहेगा.

इसकी वजह से दिन का तापमान सामान्य से लगातार कम रहेगा. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि कोहरा रबी फसल के लिए वरदान साबित हो रहा है. हालांकि कोहरा लंबे समय तक खिंचा तो फसलों पर नकारात्मक असर भी डाल सकता है.

आइएमडी पटना के मुताबिक गुरुवार को पूर्वोत्तर बिहार में कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई है. इससे वहां रात के तापमान में इजाफा होने के आसार हैं. इधर पिछले दिनों की तरह कोहरे की वजह से पूरे प्रदेश में औसतन उच्चतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है.

फिलहाल बिहार में समय से पहले इतना घना कोहरा बना है. रेडिएशन कोहरा तब बनता है, जब जमीन की ऊपरी परत ठंडी होती है.

इधर, गुरुवार को सुबह में कोहरा छाया रहा. लेकिन फिर भी विजिबिलिटी 1000 मीटर तक रही. सुबह के बाद आसमान साफ रहने से कोहरा का असर कम दिखा. शाम चार बजे विजिबिलिटी 1600 मीटर रही.

वहीं, शाम साढ़े सात बजे विजिबिलिटी 1400 मीटर रही. गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सिल्सियस रहा. जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन