Bihar Weather Alert : बिहार में बारिश और गिरेंगे ओले, दो दिन घर से संभलकर निकलें

Updated:
विज्ञापन

अगले 24 घंटे में ठंड से आंशिक राहत मिल सकती है, उत्तर-पश्चिम बिहार में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं.

विज्ञापन

आइएमडी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे में ठंड से आंशिक राहत मिल सकती है. दरअसल, पछुआ की जगह दक्षिणी-पूर्वी हवा चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. इसकी वजह से न्यूनतम तापमान कुछ बढ़ सकता है. 21 जनवरी को उत्तर-पश्चिम बिहार में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं, 22 से 24 जनवरी तक को पश्चिमी, मध्य और पूर्वी बिहार में कई स्थानों पर सामान्य से कुछ अधिक बारिश हो सकती है. इस दौरान कहीं-कहीं ठनका गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका है. आइएमडी के मुताबिक इस मौसमी बदलाव का कारण एक बार फिर सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ और एक विशेष चक्रवाती सिस्टम है. यह चक्रवाती सिस्टम मध्य भारत में सक्रिय है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन