बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पाटलिपुत्र में रुकेगी जोगबनी-मुजफ्फरपुर-दानापुर वंदे भारत, लहेरियासराय में इन ट्रेनों का ठहराव

Updated:
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस की तस्वीर

Vande Bharat Express: बिहार के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है. वंदे भारत समेत तीन ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी मिली है. वहीं, पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त एसी कोच भी जोड़े जाएंगे.

विज्ञापन

Vande Bharat Express: बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. कई ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. जोगबनी-मुजफ्फरपुर-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस अब पाटलिपुत्र जंक्शन पर भी रुकेगी. इसके लिए रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके अलावा दो अन्य ट्रेनों का ठहराव भी बढ़ाया गया है. जोगबनी-मुजफ्फरपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और जयनगर-समस्तीपुर-पटना नमो भारत रैपिड ट्रेन अब लहेरियासराय स्टेशन पर रुकेंगी.

जल्द जारी होगी ठहराव की तारीख और टाइमिंग

रेलवे की ओर से इन ट्रेनों के नए ठहराव की तारीख और समय जल्द जारी किया जाएगा. इसके बाद यात्रियों को इन स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने की सुविधा मिल सकेगी.

पाटलिपुत्र में वंदे भारत के ठहरने का संभावित समय

जोगबनी से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रोजाना मुजफ्फरपुर से सुबह करीब 9:45 बजे रवाना होती है. यह ट्रेन सुबह 11:40 बजे दानापुर पहुंचती है. अब पाटलिपुत्र जंक्शन पर इसके सुबह करीब 11 बजे रुकने की संभावना है.

वहीं, दानापुर से शाम 5:10 बजे रवाना होने वाली वंदे भारत करीब 5:30 बजे पाटलिपुत्र जंक्शन पर रुक सकती है. इसके बाद यह ट्रेन शाम 6:03 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लहेरियासराय में इंटरसिटी का भी ठहराव

सुबह 6:05 बजे दानापुर से रवाना होने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के लहेरियासराय में करीब 10:45 बजे ठहरने की संभावना है. यह ट्रेन सुबह 11 बजे दरभंगा पहुंचती है.

वहीं, जोगबनी से सुबह करीब 4:45 बजे चलने वाली इंटरसिटी भी लहेरियासराय में करीब 10 बजे रुक सकती है.

पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस में बढ़ेंगे दो कोच

रेल यात्रियों के लिए एक और राहत की खबर है. 19421/19422 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे.

इनमें एक द्वितीय वातानुकूलित (2AC) और एक तृतीय वातानुकूलित (3AC) कोच होगा. यह व्यवस्था अहमदाबाद से 6 सितंबर और पटना से 8 सितंबर से लागू होगी.

अतिरिक्त कोच जुड़ने से इस ट्रेन में यात्रियों के लिए सीटों की संख्या बढ़ जाएगी. त्योहारों और बढ़ती यात्री भीड़ के बीच इससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

Also Read: बिहार में 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहराया, जानें नुकसान पर कितना मिलेगा मुआवजा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन