ePaper

Sarkari Naukri: निर्माण विभाग में 1500 पदों पर होगी बंपर बहाली, जेई से लेकर माली तक के पोस्ट, जानें डिटेल

Updated at : 25 Mar 2023 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri: निर्माण विभाग में 1500 पदों पर होगी बंपर बहाली, जेई से लेकर माली तक के पोस्ट, जानें डिटेल

Sarkari Naukri: भवन निर्माण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) ने कहा कि भवन निर्माण में अभियंताओं और दूसरे कर्मियों की कमी दूर करने की दिशा में काम चल रहा है. 551 जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) के रिक्त पदों की भरने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है.

विज्ञापन

Sarkari Naukri: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को लिए बेहतरीन खुशखबरी है. भवन निर्माण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) ने कहा कि भवन निर्माण में अभियंताओं और दूसरे कर्मियों की कमी दूर करने की दिशा में काम चल रहा है. 551 जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) के रिक्त पदों की भरने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है. वहीं, 1000 माली के पद का सृजन कर नियमावली बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. हाल ही में तर्किये और सीरिया में आये भूकंप के बाद भवन निर्माण विभाग ने भूकंप जोन-पांच को ध्यान में रखकर सभी परियोजनाओं का निर्माण करवा रहा है, ताकि उच्च तीव्रता के भूकंप आने पर भी हमारे भवन सुरक्षित रहें.

राज्य के आठ जिले भुकंप के लिहाज से अति संवेदनशील

राज्य के 38 में आठ जिले भूकंप के लिहाज से सर्वाधिक संवेदनशील जोन पांच में है. इनमें किशनगंज, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, सीतामढ़ी, दरभंगाऔर मधुबनी भी शामिल है. अशोक चौधरी गुरुवार को विधानसभा में विभाग के बजट पर सरकार का पक्ष रख रहे थे. उन्होंने कहा कि पटना में पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर बन रही साइंस सिटी देश की सबसे बड़ी साइंस सिटी होगी, जबकि दरभंगा का तारामंडल, पटना तारामंडल से आधुनिक और बड़ा है. मंत्री ने कहा कि 2277 करोड़ से राज्य के 29 इंजीनियरिंग कॉलेजों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है. वहीं, 489 करोड़ की लागत से 12 पॉलिटेक्निक, 771 करोड़ की लागत से 48 अनुमंडल आइटीआइ और राज्य के 95 प्रखंडों में 879 करोड़ की लागत से सूचना प्रावैधिकी केंद्र का निर्माण किया गया है

Also Read: ‍लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के सपने में मुलायम सिंह के बाद दिखे भगवान कृष्ण! अब किया ये काम..
बिहार विधानसभा में संग्रहालय सह सभागार का होगा निर्माण

अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार विधानसभा में संग्रहालय सह सभागार का निर्माण होना है. इस पर 48.76करोड़ खर्च होगा. वहीं, 158 करोड़ की लागत से पटना संग्रहालय के रेनोवेशन और एक्सटेंशन का कार्य प्रगति में है. भाजपा के वाक आउट के बीच सदन ने ध्वनि मत से भवन निर्माण विभाग के 4721 करोड़, परिवहन विभाग के 434 करोड़ और खान एवं भूतत्व विभाग के 61 करोड़ और नगर विकास एवं आवास विभाग के 9709 करोड़ के बजट प्रस्ताव को पास कर दिया.

सरकारी भवनों के समुचित रखरखाव के लिए बनायी जा रही है नीति

भवन निर्माण मंत्री ने कहा कि भवनों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी क्वालिटी एश्योरेंस के लिए आइआइटी पटना,एनआइटी और बीआइटी मेसरा के समन्वय में कार्य किया जा रहा है.भवन निर्माण विभाग द्वारा सरकारी भवनों में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ-साथ इसके रखरखाव पर भी ध्यान दिया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन