भारत-नेपाल सीमा पर 88 हजार के जाली नोट बरामद, ऐसे पकड़े गए दो तस्कर

Updated:
विज्ञापन

500 रुपये के 176 नकली नोट जब्त

Fake Currency Seize: भारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी और बिहार पुलिस ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की है. मोतिहारी-लखौरा रोड पर नाकेबंदी करके दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 500-500 रुपये के 176 जाली नोट बरामद हुए हैं. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन

Fake Currency Seize: भारत-नेपाल सीमा पर जाली भारतीय नोटों की तस्करी के खिलाफ SSB और बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पूर्वी चंपारण में संयुक्त टीम ने 88 हजार रुपये के संदिग्ध भारतीय नोट बरामद किए हैं. कार्रवाई के दौरान बाइक सवार दो लोगों को पकड़ा गया है. बरामद नोट 500 रुपये के बताए जा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर SSB और पुलिस ने की कार्रवाई

यह कार्रवाई 71वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन में हुई. सीमा चौकी महुअवा को सूचना मिली थी कि मोतिहारी से जाली भारतीय मुद्रा की खेप तस्करी के लिए ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही SSB ने पूर्वी चंपारण के लखौरा थाना पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद उपनिरीक्षक रिषभ सिंह रावत के नेतृत्व में SSB और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई.

मोतिहारी-लखौरा रोड पर बाइक रोकी

संयुक्त टीम ने मोतिहारी-लखौरा मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की. इसी दौरान शक के आधार पर एक बाइक को रोका गया. बाइक पर दो लोग सवार थे. पूछताछ में दोनों की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के रहने वाले शेख नूर आलम और मो. इस्तकार के रूप में हुई. शेख नूर आलम की उम्र 38 साल है और वह बसवरिया का रहने वाला बताया गया है. वहीं 35 वर्षीय मो. इस्तकार महुआवा का निवासी है.

500 रुपये के 176 संदिग्ध नोट मिले

मोतिहारी सदर CO सुनील कुमार की मौजूदगी में दोनों की तलाशी ली गई. इस दौरान शेख नूर आलम के पास से 500 रुपये के 176 संदिग्ध नोट मिले. इन नोटों की कुल कीमत 88,000 रुपये है. शुरुआती जांच में नोटों की छपाई की क्वालिटी कमजोर मिली. इसके अलावा कई नोटों पर एक ही सीरियल नंबर दर्ज था. इन बातों के आधार पर पहली नजर में नोटों के नकली होने का शक जताया गया है. हालांकि, नोट असली हैं या नकली, इसकी अंतिम पुष्टि जांच के बाद ही होगी.

रात 11:05 बजे नोट जब्त, दोनों आरोपी पुलिस के हवाले

SSB ने रात करीब 11:05 बजे बरामद पूरी रकम को जब्त कर लिया. इसके बाद दोनों आरोपियों और संदिग्ध नोटों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लखौरा थाना पुलिस को सौंप दिया गया. अब मामले में आगे की जांच की जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सीमा पर तस्करी रोकने के लिए बढ़ाई जा रही निगरानी

SSB अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई सही समय पर मिली सूचना और बिहार पुलिस के साथ बेहतर तालमेल का नतीजा है. भारत-नेपाल सीमा पर नकली नोटों की तस्करी और दूसरी गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में तेल मिल खोलने पर मिलेगी 9.90 लाख की सब्सिडी, जानें कैसे करें अप्लाई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन