बिहार में 24 घंटे का मेगा ऑपरेशन, 1142 वांटेड अपराधी गिरफ्तार, हथियार-शराब और 359 किलो से ज्यादा ड्रग्स बरामद

Updated:
विज्ञापन

बिहार में 24 घंटे में 1142 वांटेड अपराधी गिरफ्तार (AI जनरेटेड तस्वीर)

Bihar News: बिहार में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने 24 घंटे का मेगा अभियान चलाया. इस दौरान 1142 वांटेड अपराधी पकड़े गए. पुलिस ने हथियार, कारतूस, शराब और 359 किलो से ज्यादा नशीले पदार्थ भी बरामद किए.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में अपराधियों पर शिकंजा कसने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने राज्यभर में विशेष अभियान चलाया. 30 और 31 अगस्त को 24 घंटे के इस विशेष समकालीन अभियान के दौरान पुलिस ने 1142 वांटेड अभियुक्तों को गिरफ्तार किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

लॉ एंड ऑर्डर प्रभाग की ओर से चलाए गए इस अभियान की निगरानी सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई थी. इस दौरान पुलिस ने बड़े स्तर पर वाहनों की भी जांच की.

54,861 वाहनों की जांच, 81 लाख से ज्यादा जुर्माना

विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने राज्यभर में 54,861 वाहनों की जांच की. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 5,683 वाहनों के चालान काटे गए. इस कार्रवाई से पुलिस ने 81 लाख 14 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूला. वहीं, गंभीर मामलों और अनियमितताओं में शामिल 95 वाहनों को जब्त किया गया.

गांजा-स्मैक से लेकर शराब तक बरामद

अभियान के दौरान पुलिस ने 13 अवैध हथियार और 116 जिंदा कारतूस बरामद किए. इसके अलावा 8,408 लीटर से अधिक देसी शराब और 2,739 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 660 किलो जावा महुआ भी नष्ट किया. तस्करों के पास से 359 किलो से अधिक गांजा, स्मैक, ब्राउन शुगर और हेरोइन बरामद की गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नकदी और मोबाइल भी जब्त

विशेष अभियान में पुलिस ने 1,49,466 रुपये नकद और 10 मोबाइल फोन भी बरामद किए. इस दौरान 27 नशेड़ियों को गिरफ्तार किया गया.

इन 12 जिलों में मिले अवैध हथियार

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, विशेष चेकिंग के दौरान पटना, नालंदा, रोहतास, बेगूसराय, खगड़िया, वैशाली, मोतिहारी, सिवान, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा और अररिया में अवैध हथियार बरामद किए गए.

पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराध पर प्रभावी लगाम लगाने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

Also Read: पटना में बनेगा बिहार का पहला एट-ग्रेड कॉरिडोर, नीचे 4 लेन और ऊपर 6 लेन एलिवेटेड रोड, 8456 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन