बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव पर नया अपडेट, जानिए क्यों टल रही इलेक्शन की तारीख

Updated:
विज्ञापन

बिहार पंचायत चुनाव पर अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Panchayat Chunav: बिहार में विधान परिषद चुनाव के अलावा पंचायत चुनाव भी होने वाला है, जिसकी तैयारी तेज कर दी गई है. वोटर लिस्ट रिविजन पर जोर दिया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र वोटर ना रह जाए. इसके लिए अभियान भी चलाया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Panchayat Chunav: बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर अपडेट है. फिलहाल परिसीमन का काम कराया जा रहा है. यह काम खत्म होने के बाद ही पंचायत चुनाव कराए जायेंगे. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद ही यह जानकारी दी थी. पटना में एक कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के वक्त उन्होंने स्पष्ट किया था कि परिसीमन के बाद पंचायत चुनाव कराए जायेंगे.

विज्ञापन

इस वजह से टल रहा चुनाव

जानकारी के मुताबिक, पंचायत चुनाव इसी साल नवंबर या दिसंबर महीने में कराया जाना था. लेकिन अब तक तारीख को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया. बताया जा रहा है कि यह चुनाव ईबीसी के आरक्षण के मुद्दे की वजह से टल गया है. इसके साथ ही परिसीमन का काम कराया जा रहा है. साथ ही वोटर लिस्ट रिविजन पर भी जोर दिया जा रहा है.

वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए चलेगा अभियान

ऐसा बताया जा रहा है कि वोटर लिस्ट रिविजन का काम मोतिहारी से शुरू किया जाएगा. इसके तहत नए और पात्र वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े जायेंगे. इसके लिए अभियान चलाया जाएगा. कई जिलों में शिविर लगाए जायेंगे और छूटे हुए पात्र वोटर्स के नाम लिस्ट में जोड़े जाने की तैयारी है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कब तक हो सकता है चुनाव?

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर अगले साल यानी 2027 में पंचायत चुनाव होता है तो मार्च या फिर अप्रैल महीने में आयोजित हो सकता है. लेकिन अब तक आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. पंचायत चुनाव के माध्यम से गांव के मुखिया, पंचायत समिति, वार्ड सदस्य और जिला परिषद प्रतिनिधियों का चुनाव होता है.

ग्रामीणों से की जा रही अपील

मिली जानकारी के अनुसार, इस बार वोटर्स के पास सिर्फ वोटर कार्ड ही होना पर्याप्त नहीं होगा बल्कि उनका नाम आधिकारिक रूप से लिस्ट में शामिल होना अनिवार्य होगा. इस स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों से यह अपील की जा रही है कि निर्वाचन कार्यालय या फिर स्थानीय स्तर पर अपनी पात्रता और नाम शामिल होने की मौजूदगी की पुष्टि कर लें. ऐसा करने पर ही वोटिंग के वक्त किसी भी तरह की परेशानी से बच सकते हैं.

Also Read: बिहार MLC चुनाव: प्रचार-प्रसार का आज आखिरी दिन, 8 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन