Bihar News : सासाराम में युवक की हत्या, नाले से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

गोली मारकर पहले युवक की हत्या की गयी है. उसके बाद उसके शव को नाले में फेंका गया है. मौके से पुलिस ने नाइन एमएम की गोली और एक बाइक को बरामद किया है.

विज्ञापन

रोहतास. अपराधियों ने सासाराम में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. युवक का शव नाले से बरामद हुआ है. घटना दरिगांव थाना क्षेत्र की है. शव की पहचान गौरक्षणी निवासी शशिकांत पांडेय के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि गोली मारकर पहले युवक की हत्या की गयी है. उसके बाद उसके शव को नाले में फेंका गया है. मौके से पुलिस ने नाइन एमएम की गोली और एक बाइक को बरामद किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

हत्या का कारण स्पष्ट नहीं

हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. उसका मोबाइल बरामद नहीं हुआ है. पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है. अभिषेक के साथियों का पता लगाने में पुलिस जुटी है. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है. पुलिस ने बताया कि एक चायवाले ने शव की पहचान की और उसी ने परिजनों को सूचना भी दी. जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे.

फैजलगंज में अपने दोस्त के घर रुका था अभिषेक

मृतक के नाना कामेश्वर तिवारी ने बताया कि उनका नाती अभिषेक शनिवार को गांव में आयोजित महावीरी पूजा में शामिल होने के लिए अपने एक साथी के साथ बाइक से गया हुआ था. जहां से दोनों सासाराम जाने के लिए निकले थे. देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया, जिसमें अभिषेक ने बताया था कि वह सासाराम के फैजलगंज में अपने एक दोस्त के घर पर रुका है, सुबह वह घर लौट आएगा.

दो भाइयों में छोटा था अभिषेक

अगले दिन उसकी लाश नाले से मिलने की सूचना मिली. कामेश्वर तिवारी ने बताया कि उनका नाती अभिषेक भोपाल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था और दस दिन पूर्व ही वह गांव आया था. दो भाइयों में अभिषेक छोटा था. अभिषेक का बड़ा भाई आशीष राज देहरादून आर्मी स्कूल में रहकर पढ़ाई कर रहा है. पति की मौत के बाद उनकी पत्नी रिंकी देवी मायके में रहती हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन