ePaper

Bihar Weather: पटना में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानें मानसून का पूरा अपडेट

Updated at : 26 Jun 2023 12:18 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather: पटना में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानें मानसून का पूरा अपडेट

Bihar Weather: बिहार में कई जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इसी बीच पटना में झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है. लोग काफी लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में कई जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इसी बीच पटना में झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है. ताजा अपडेट के अनुसार लखीसराय, नालंदा, पटना जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा विभाग की ओर से वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. विभाग की ओर से मौसम को लेकर सतर्क और सावधान रहने की भी अपील की गई है. बारिश के दौरान सुरक्षित जगह पर शरण लेने की बात कही गई है.

राज्य के 17 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने लोगों से वर्षा के दौरान पेड़ के नीचे नहीं रहने की अपील की है. साथ ही बिजली के खंभे से दूर रहने की भी बात कही गई है. किसानों को अपने खेतों में नहीं जाने और कुछ समय तक प्रतीक्षा करने की बात कही गई है. मालूम हो कि बिहार में मानसून ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. आज राज्य के 17 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है. वहीं, राजधानी पटना के आसपास आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे.

Also Read: बिहार: मोतिहारी में पुलिस और डकैतों में मुठभेड़, दो डकैत ढेर, बम के धमाके में तीन पुलिसकर्मी घायल
लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

बता दें कि रविवार को पटना का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार मानसून राज्य में अपनी निश्चित गति से आगे की ओर बढ़ रहा है. फिलहाल, उमस बरकरार है. लेकिन, जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य का सबसे गर्म जिला औरंगाबाद और रोहतास रहा है. यहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: बिहार: सीपीआई (एम) टेरर फंडिंग मामले में NIA को मिली बड़ी कामयाबी, मगध क्षेत्र से फरार आनंद पासवान को दबोचा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन