Bihar News: सीवान जिला परिषद के इंजीनियर के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, 3.2 करोड़ की संपत्ति का चला पता

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: सीवान (Siwan) जिला परिषद के जिला अभियंता धनंजय मणि तिवारी के कार्यालय, शहर और पैतृक गांव स्थित आवास पर रविवार को विजिलेंस की टीम ने एक साथ छापेमारी की. महादेवा स्थित आवास पर शाम सात बजे छापेमारी खत्म होने के बाद डीएसपी अरुणोदय पांडेय ने बताया कि तीनों स्थानों पर छापेमारी में करीब 3.2 करोड़ की संपत्ति का पता चला है.

विज्ञापन

Bihar News: सीवान जिला परिषद के जिला अभियंता धनंजय मणि तिवारी के कार्यालय, शहर और पैतृक गांव स्थित आवास पर रविवार को विजिलेंस की टीम ने एक साथ छापेमारी की. महादेवा स्थित आवास पर शाम सात बजे छापेमारी खत्म होने के बाद डीएसपी अरुणोदय पांडेय ने बताया कि तीनों स्थानों पर छापेमारी में करीब 3.2 करोड़ की संपत्ति का पता चला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

निवेश के मामले में अभी एक पार्ट का ही पता चला है. इसकी जांच करने पर संपत्ति चार करोड़ तक जा सकती है. छापेमारी के दौरान कार्यालय के चेस्ट से चार लाख 92 हजार नकद, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, लगान की रसीद, जमीन के कागजात और सोने के आभूषण बरामद हुए हैं.

विजिलेंस के डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में जिला पर्षद कार्यालय, डीएसपी कन्हैया लाल के नेतृत्व में महादेवा स्थित आवास और डीएसपी मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में पचरुखी आवास पर टीम ने एक साथ सुबह नौ बजे छापेमारी शुरू की.

कार्यालय में करीब तीन बजे जांच पूरी होने के बाद डीएसपी ने बताया कि जिला अभियंता का कहना था कि विभागीय कार्य हो रहा है. मजदूरों को देने और सामान खरीदने के लिए रुपये रखे गये हैं, लेकिन इसके लिए वह लिखित आदेश नहीं दिखा सके. वहीं, महादेवा आवास पर बड़ी संख्या में जमीन के कागजात, सोने के आभूषण सहित कीमती सामान बरामद किये गये हैं.

अभियंता के पचरुखी स्थित आवास से पांच लाख 44 हजार रुपये मूल्य के सोने के जेवर और 26 हजार के चांदी के आभूषण बरामद किये गये. विजिलेंस टीम को अन्य चल और अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज भी हाथ लगे हैं, जिन्हें अधिकारी अपने साथ लेते गये. पचरुखी और सीवान जिला पर्षद कार्यालय में तीन बजे तक छापेमारी खत्म हो गयी थी.

Also Read: Bihar News: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने पर केंद्र की तरफ से सकारात्मक पहल, छह प्वाइंट किये गये तय

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन