बिहार: सनकी पति ने बेटा नहीं होने पर पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, 10 साल पहले हुई थी रुकसाना खातून की शादी

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले में सनकी पति ने अपनी पत्नी को पीटकर मौत के घाट उतार दिया है. चार बेटी के पिता ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को पीटकर मार डाला है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले में सनकी पति ने अपनी पत्नी को पीटकर मौत के घाट उतार दिया है. मृतका रुकसाना खातून को उसके पति ने तब तक पीटा जब तक की उसकी मौत नहीं हो गई. चार बेटी के पिता ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को पीटकर मार डाला है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि बेटा नहीं होने पर अक्सर अपनी पत्नी के साथ मोहम्मद वसीम मारपीट किया करता था. यह पूरा मामला जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव का है. मृतका के भाई ने जानकारी दी है कि 10 साल पहले रुकसाना की शादी बीरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद वसीम के साथ हुई थी. इसके बाद इनकी चार बेटियां हुई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

हत्या के बाद शव छोड़कर आरोपी पति फरार

मृतका के भाई ने जानकारी दी है कि वसीम रोजाना उसकी बहन के साथ मारपीट किया करता था. घर में शराब पीकर वह हंगामा किया करता था. वसीम ने शराब पीकर पहले रूकसाना के साथ गाली गलौज किया. फिर उसे तब तक मारता रहा, जब तक की उसकी मौत नहीं हो गई. हत्या के बाद वसीम अपनी पत्नी के शव को घर छोड़कर फरार हो गया. आस पास के लोगों ने मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दी. उन्होंने जानकारी दी कि रुकसाना खातून की पीटकर हत्या की गई है.

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी

घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बीरपुर थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने मामले में जानकारी दी है कि महिला की संदिग्ध मौत हुई है. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस की जांच के बाद ही पूरी तरह से घटना का खुलासा हो सकेगा.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: बिहार: प्यार, गर्लफ्रेंड, 1000 रुपए खत्म तो हुआ लव का द एंड! जानें अजब प्रेम की गजब कहानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन