बिहार से मानसून की विदाई शुरू, फिर भी 18 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट जानिए

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Rain Alert: बिहार से मानसून की विदाई शुरू हो गई है. हालांकि, कुछ मौसमी सिस्टम के असर से आज 18 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. कुछ जगहों पर वज्रपात और तेज हवाओं की भी आशंका है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है. हालांकि, कुछ मौसमी सिस्टम अभी सक्रिय हैं. इसके चलते राज्य में पूरी तरह बारिश नहीं थमी है. मौसम विभाग ने आज बुधवार को 18 जिलों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कुछ जगहों पर मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका है.

विज्ञापन

18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अलर्ट वाले जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार शामिल हैं.

इन जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर मेघगर्जन भी होगा. आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है. इस दौरान लोगों को आंधी और वज्रपात से सावधान रहने की सलाह दी गई है. कुछ इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.


मौैसम विभाग ने ट्वीट कर दी जानकारी
मौैसम विभाग ने ट्वीट कर दी जानकारी

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम?

पटना समेत राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से सामान्य रहेगा. पटना में दिनभर धूप खिली रह सकती है. इससे गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना है. शहर में बारिश के आसार काफी कम हैं.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, धूप निकलने से दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है.

दो ट्रफ लाइनें अभी भी सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मानसून की वापसी रेखा फिलहाल बिहार के सुपौल से होकर गुजर रही है. इसके चलते राज्य में बारिश का प्रभाव लगातार कम हो रहा है.

हालांकि, दो अलग-अलग ट्रफ लाइनें अभी भी बनी हुई हैं. पहली ट्रफ लाइन उत्तर-पूर्व बिहार से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली है. यह झारखंड और पश्चिम बंगाल के रास्ते गुजर रही है.

दूसरी ट्रफ लाइन दक्षिण बिहार से विदर्भ तक बनी हुई है. इन दोनों सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी और दक्षिणी बिहार के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

राहत की बात यह है कि चक्रवाती परिसंचरण अब कमजोर पड़ चुका है. ऐसे में भारी बारिश की संभावना नहीं है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

6 जिलों के 466 गांव अब भी बाढ़ की चपेट में

पिछले 24 घंटे में मुंगेर, गयाजी, बांका और मोतिहारी समेत कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. पटना में दिनभर धूप और छांव का दौर चलता रहा.

दूसरी ओर, राज्य के 6 जिलों के करीब 466 गांव अभी भी बाढ़ की मार झेल रहे हैं. इससे करीब 8 लाख की आबादी प्रभावित है. सबसे ज्यादा असर सारण जिले में है.

हालांकि, पटना में गंगा का जलस्तर अब धीरे-धीरे नीचे उतर रहा है. इससे तटवर्ती इलाकों में राहत मिल रही है. आने वाले दिनों में मानसून की विदाई का असर और साफ दिखेगा. इसके बाद राज्य में मौसम के शुष्क होने की संभावना है.

मंगलवार को राजगीर सबसे गर्म

मंगलवार को नालंदा के राजगीर में सबसे अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. दरभंगा में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रहा.

मुजफ्फरपुर में 30.8 डिग्री, पटना में 33 डिग्री, गया में 31.6 डिग्री और भागलपुर में 32.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

Also Read: Bihar Domicile Rule: बिहार में शिक्षक बनने का है सपना, शादीशुदा महिलाओं के लिए डोमिसाइल का नया नियम समझिए

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन