ePaper

खुशखबरी: बिहार को मिल सकता है एक और एयरपोर्ट, वीरपुर हवाई अड्डे का BMP के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Updated at : 19 Oct 2022 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
खुशखबरी: बिहार को मिल सकता है एक और एयरपोर्ट, वीरपुर हवाई अड्डे का BMP के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बिहार में अभी तीन एयरपोर्ट चालू है. इनमें पटना, गया और दरभंगा से उड़ानें भरी जा रही हैं. वहीं, वीरपुर हवाई अड्डे का बीएमपी के अधिकारियों ने निरीक्षण किया है. इससे एयरपोर्ट चालू करने की एक उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

पटना. बिहार वासियो के लिए एक अच्छी खबर है. बिहार को एक और जल्द एयरपोर्ट मिल सकता है. सुपौल जिले के वीरपुर एयरपोर्ट को जल्द चालू किया जा सकता है. बीएमपी ने इसका निरीक्षण कर लिया है. बीएमपी के अधिकारियों ने इसे अच्छा बताया है. निरीक्षण के बाद एक बार फिर वीरपुर एयरपोर्ट चालू करने की उम्मीद जगी है. वहीं, इस एयरपोर्ट से सिर्फ घरेलू उड़ानें ही भरी जाएंगी.

बिहार को जल्द मिल सकता है एक और एयरपोर्ट

बिहार में अभी तीन एयरपोर्ट चालू है. इनमें पटना, गया और दरभंगा से उड़ानें भरी जा रही हैं. इसके अलावा जल्द एक और बिहार को एयरपोर्ट मिल सकता है. नेपाल की सीमा से सटे सुपौल जिले के वीरपुर एयरपोर्ट को जल्द चालू किया जा सकता है. सोमवार को बीएमपी के अधिकारियों ने 1.6 किलोमीटर रनवे का शुरू से अंत तक सर्वे किया. अधिकारियों ने इस एयरपोर्ट को ठीक बताया है.

वीरपुर हवाई अड्डा से भरी जाएंगी सिर्फ घरेलू उड़ान

देश के विभिन्न प्रांतों के कुल 24 हवाई अड्डों का घरेलू उड़ान के लिए चयन किया गया था. इसमें वीरपुर हवाई अड्डा भी शामिल था. जानकारी के अनुसार बीएमपी के अधिकारियों ने पहले सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और दरभंगा के हवाई अड्डों का सर्वे किया था. लेकिन अधिकारियों ने वीरपुर के हवाई अड्डे की स्थिति को बेहतर बताया है.

इंदिरा गांधी भी यहां आ चुकी हैं

बता दें कि वीरपुर के हवाई अड्डे को 2008 के बाद मरम्मत कराई गई थी. 22 करोड़ की मरम्मत के लिए खर्च की गई थी. पहले भी वीरपुर के हवाई अड्डे को चालू करने की बात की जा चुकी है. तब घरेलू उड़ान के लिए इसका चयन की बात सामने आई थी. अभी बीएमपी के अधिकारियों के निरीक्षण के बाद इस पर एक बार फिर से चर्चा होने लगी है. हालांकि अधिकारियों ने भी इसे अच्छा बताया है. अब उम्मीद है जल्द इसकी कवायद भी जमीन पर दिखने लगेगी. वहीं, वीरपुर के हवाई अड्डे पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आगमन पर 18 हवाई जहाज और 3 हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन