अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, जानिए कौन बनेंगे बिहार विधान परिषद के नए सभापति

Updated:
विज्ञापन

अवधेश नारायण सिंह

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Awadhesh Narayan Singh Resign: बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने उपसभापति को अपना इस्तीफा सौंपा. अवधेश नारायण सिंह के इस्तीफे के बाद नए सभापति को लेकर सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई है.

विज्ञापन

Awadhesh Narayan Singh Resign: बिहार की राजनीति से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है. विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अवधेश नारायण सिंह काफी लंबे समय से बिहार की राजनीति और विधान परिषद से जुड़े रहे हैं. ऐसे में उनके इस्तीफे के बाद नए सभापति को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

विज्ञापन

अवधेश नारायण सिंह का कार्यकाल

अवधेश नारायण सिंह की बात करें तो, वे काफी समय से विधान परिषद और बिहार की सियासत से जुड़े हैं. विधान परिषद में अलग-अलग प्रक्रियाओं में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनके कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ-साथ विधेयकों पर भी चर्चा की गई. इनके इस्तीफे के बाद अब नए सभापति के निर्वाचन को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है.

कौन हो सकते हैं नए सभापति?

मिल रही जानकारी के अनुसार, जेडीयू और बीजेपी के बीच बनी सहमति के बाद अवधेश नारायण सिंह ने इस्तीफा दिया है. अब माना जा रहा है कि यह पद जेडीयू के कोटे में जा सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी की माने तो, उपसभापति डॉ. रामबचन राय के हिस्से में यह जिम्मेदारी जा सकती है. रामबचन राय पहले राजद में थे, लेकिन बाद में वह जेडीयू में शामिल हुए.

रामबचन राय 3 बार एमएलसी भी रह चुके हैं. उन्हें सदन के कामकाज को लेकर लंबा अनुभव रहा है. अवधेश नारायण सिंह के इस्तीफे के बाद वह कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं. लेकिन रामबचन राय के सभापति बनने को लेकर अब तक आधिकारिक रूप से किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है.

बिहार विधान परिषद में सदस्यों की संख्या

बिहार विधान परिषद में टोटल 75 सदस्य हैं. इनमें से जेडीयू के 20, बीजेपी के 26 और आरजेडी के 15 सदस्य हैं. इसके अलावा कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य पार्टी के सदस्य भी शामिल हैं. ऐसे में अवधेश नारायण सिंह का त्यागपत्र बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अब नए सभापति को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच समन्वय से किसके नाम पर मुहर लगती है, यह देखने वाली बात होगी.

Also Read: बिहार सरकार से 2-2 लाख लेने के लिए क्या है योग्यता? स्टार्टअप शुरू करने के लिए लड़कियों को मौका

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन