बिहार में आज झुलसाएगी गर्मी, इन 6 जिलों में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, अगले 2 दिनों के लिए एडवाइजरी
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Ka Mausam: बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. इसके साथ ही आज तपती गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. राज्य के 6 जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए एडवाइजरी जारी किया है.
Bihar Ka Mausam: बिहार में लोगों को एक बार फिर झुलसाने वाली गर्मी परेशान कर सकती है. मौसम विभाग की माने तो, आज से अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में तापमान चढ़ सकता है. आज कई जिलों में तेज धूप के साथ गर्म पछुआ हवा और उमस वाली गर्मी का प्रकोप रहेगा. राज्य के दक्षिण और पश्चिम हिस्से में लोगों को ज्यादा गर्मी झेलनी पड़ सकती है.
आपके शहर में
इन 6 जिलों में ज्यादा सताएगी गर्मी
मौसम विभाग की माने तो, राज्य के 6 जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है. उन जिलों में रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, नवादा, गयाजी और बक्सर शामिल है. जबकि अन्य जिले जैसे कि पटना, जहानाबाद, भोजपुर और नालंदा के आस-पास का तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. पिछले 24 घंटे में कैमूर सबसे ज्यादा ठंडा रहा, जहां का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
तापमान में कितने डिग्री सेल्सियस की होगी बढ़ोतरी?
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 से 72 घंटों के दौरान मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं हो सकेगा. साथ ही तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच तेज धूप के साथ गर्मी का असर ज्यादा रह सकता है. ऐसी स्थिति में लोगों से सावधान रहने की अपील की जा रही है. साथ ही ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने की अपील की जा रही है.
अगले 2 दिनों तक इन जिलों में हीट वेव की चेतावनी
बिहार में अगले दो दिनों तक कई जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है. 3 जून को जिन जिलों में हीट वेव जैसी स्थिति रहेगी, उनमें बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद शामिल है. इसके साथ ही 4 जून को जिन जिलों में हीट वेव का अलर्ट है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद शामिल है.
Also Read: बिहार के नए एक्सप्रेसवे पर उतरेंगे फाइटर प्लेन, भविष्य में 8 लेन तक चौड़ा होगा, जानें रूट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए