होली पर बिहार सरकार ने दिया पुलिसकर्मियों को उपहार, अब बच्चों की पढ़ाई के लिए मिलेंगे पहले से अधिक पैसे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2023 1:30 PM
बिहार सरकार ने पुलिसकर्मियों के लिए चलने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में मिलने वाली राशि को बढ़ाने का निर्णय लिया है. बिहार सरकार ने पुलिसकर्मियों के परिवार वालों को चिकित्सा सुविधा और बच्चों की पढ़ाई समेत अन्य मौकों पर दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर दो गुना कर दिया है.
पटना. बिहार सरकार ने होली के मौके पर पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है. बिहार सरकार ने पुलिसकर्मियों के लिए चलने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में मिलने वाली राशि को बढ़ाने का निर्णय लिया है. बिहार सरकार ने पुलिसकर्मियों के परिवार वालों को चिकित्सा सुविधा और बच्चों की पढ़ाई समेत अन्य मौकों पर दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर दो गुना कर दिया है. पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक में डीजीपी आरएस भट्टी की अध्यक्षता में इस महत्वपूर्ण निर्णय को लिया गया है.
बैठक में हुए निर्णय के अनुसार 24 पुलिसकर्मियों के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दिया गया है. साथ ही बच्चों की शिक्षा से जुड़े 28 तरह के पाठ्यक्रमों में मिलने वाली राशि को बढ़ा दी गयी है. वहीं पुलिस सहाय्य एंव कल्याण कोष से 60 आवेदनों को मंजूरी दी गई. साथ ही 7.40 लाख रुपए का भुगतान भी दिया गया है. साथ ही सहायता अनुदान से संबधित 390 आवेदनों को भी मंजूरी देते हुए 35 लाख 74 हजार रुपए का भुगतान दिया गया.
बैठक में लिये गये निर्णयों के संबंध में बताया जाता है कि स्नातक के लिए 3600 से बढ़ा कर 7200 किया गया, एमबीए, बीटेक के लिए 20 हजार को बढ़ा कर 40 हजार किया गया, वहीं आईआईटी के लिए राशि 24 हजार से बढ़ाकर 48 हजार रुपए सालाना कर दिया गया है. इसी प्रकार पुलिस सहाय्य एंव कल्याण कोष के द्वारा 43 विभिन्न तरह के रोगों के इलाज के लिए दी जाने वाली राशि को भी दोगुनी कर दी गई है. साथ ही कैंसर, ओपन हार्ट सर्जरी, किडनी ट्रांसप्लांट और ब्रेन ऑपरेशन के लिए दी जाने वाली राशि को 50 हजार से बढ़ा कर एक लाख कर दिया गया है.
बैठक में इस बात के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान कर दी गयी कि अपने कर्तव्य करने के दौरान उग्रवादी या अपराधी गिरोह से मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के आश्रितों को परोपरकारीकोष से दो लाख रुपए एक मुश्त शहीद सम्मान राशि दी जाएगी. साथ ही मृत पुलिसकर्मी के प्रथम आश्रित को दी जाने वाली राशि 12 हजार रुपए के वार्षिक अनुदान को दोगुना कर के 24 हजार रुपए कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










