ePaper

Bihar Election 2020: पीएम मोदी की सभा में एसपीजी ने जदयू प्रत्याशी को लौटाया तो गरमा गए नेताजी, लगाए ये आरोप...

Updated at : 24 Oct 2020 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: पीएम मोदी की सभा में एसपीजी ने जदयू प्रत्याशी को लौटाया तो गरमा गए नेताजी, लगाए ये आरोप...

बिहार चुनाव 2020 को लेकर पीएम मोदी के चुनावी सभा में शामिल होने पहुंचे भागलपुर जिला के गोपालपुर विधानसभा से एनडीए उम्मीदवार गोपाल मंडल को एसपीजी ने वीआइपी गेट से लौटा दिया. करीब 10 मिनट तक गेट से अंदर प्रवेश देने के लिए गोपाल मंडल व एसपीजी अधिकारी के बीच कहासुनी होती रही.

विज्ञापन

बिहार चुनाव 2020 को लेकर पीएम मोदी के चुनावी सभा में शामिल होने पहुंचे भागलपुर जिला के गोपालपुर विधानसभा से एनडीए उम्मीदवार गोपाल मंडल को एसपीजी ने वीआइपी गेट से लौटा दिया. करीब 10 मिनट तक गेट से अंदर प्रवेश देने के लिए गोपाल मंडल व एसपीजी अधिकारी के बीच कहासुनी होती रही.

एसपीजी ने वीआइपी गेट से अंदर प्रवेश करने से रोका

जदयू प्रत्याशी गोपाल मंडल के कहने के बाद भी वे गोपालपुर के जदयू उम्मीदवार हैं. यह बोल कर कुछ मिनट के लिए एसपीजी के सामने अड़ गये. इसके बाद भी एसपीजी ने वीआइपी गेट से अंदर प्रवेश करने से रोक दिया. दूसरे गेट से जाने के लिए कहा. विवाद गहराता देख सुरक्षा में मौजूद दूसरे अधिकारी ने गोपाल मंडल को शांत करा दूसरे गेट से जाने के लिए अनुरोध किया. इसके बाद ही गोपाल मंडल वहां से हटे.

गोपाल मंडल ने लगाया यह आरोप

पूरे मामले में गोपाल मंडल ने नाराजगी जतायी है. उन्होंने कहा कि सरकार के लोगों को वीआइपी गेट से प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. सरकार के नेता होने के कारण वे भी वीआइपी है. उन्होंने आरोप लगाया कि एक पार्टी के लोगों को ही वीआइपी गेट से प्रवेश दिया जा रहा है.

Also Read: Bihar Election 2020: चुनाव प्रचार करने पहुंचे BJP विधायक के काफिले पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़, समर्थकों में आक्रोश
वीआइपी गेट से प्रवेश करने वालों की थी सूची 

बताया जा रहा है कि वीआइपी गेट से जिन लोगों को प्रवेश दिया जाना था. उसकी सूची एसपीजी के वरीय अधिकारी को उपलब्ध करायी गयी थी. सूची के आधार पर एसपीजी के अधिकारी द्वारा वीआइपी की तलाशी लेने के बाद अंदर प्रवेश दिया जा रहा था. पूरे मामले में गोपाल मंडल ने नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि सरकार के लोगों को वीआइपी गेट से प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. आमलोगों की क्या स्थिति होगी.

शुक्रवार को बिहार में पीएम मोदी ने की तीन जनसभाएं

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर शुक्रवार को बिहार में पीएम मोदी की तीन जनसभाएं थी. सासाराम और गया के बाद पीएम ने भागलपुर में अपनी रैली की.

Posted by : Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन