ePaper

Bihar Assembly session 2020 : पढ़ कर नहीं बिहार के इन विधायकों ने सुन कर ली शपथ

Updated at : 24 Nov 2020 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Assembly session 2020 : पढ़ कर नहीं बिहार के इन विधायकों ने सुन कर ली शपथ

विधानसभा में शपथ लेने के बाद कुछ सदस्य पंजी पर हस्ताक्षर करना ही भूल गये.

विज्ञापन

पटना. बिहार विधानसभा के पहले दिन शपथ ग्रहण समारोह में सदस्यों ने तरह से तरह से शपथ ग्रहण किया. शपथ ग्रहण करने की बारी जब अररिया से कांग्रेस के विधायक आबिदुर्रहमान की आयी तो वह खड़े हो गये.

किसी कारणवश वह शपथ पत्र पढ़ने के लिए अपने दल के विधायक बक्सर के विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी का सहारा लिया. मुन्ना तिवारी अपनी सीट पर बैठकर शपथ पत्र पढ़ते रहे जिसे आबिदुर्रहमान माइक के सामने खड़े होकर दोहराते रहे.

इस तरह से उनका शपथ ग्रहण पूरा हुआ. हालांकि, बाद में उन्होंने विधानसभा के पंजी पर जाकर हस्ताक्षर किया. इसी तरह का नजारा भाजपा की रामनगर से निर्वाचित सदस्य भागीरथी देवी का दिखा.

जब वह शपथ ग्रहण करने खड़ी हुईं, तो भाजपा के विधायक विनोद नारायण झा ने बैठकर शपथ पत्र पढ़कर उनको सुनाते रहे जिसे भागीरथी देवी दोहराती रहीं.

शपथ लेकर पंजी पर हस्ताक्षर करना भूल गये

विधानसभा में शपथ लेने के बाद कुछ सदस्य पंजी पर हस्ताक्षर करना ही भूल गये. ऐसे सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने याद दिलाया. हुआ यूं कि किशनगंज के विधायक ईजहारुल हुसैन शपथ लेने के बाद विधानसभा की पंजी पर हस्ताक्षर करना भूल अपनी सीट पर बैठ गये.

यह देख विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर ने उनको पंजी पर हस्ताक्षर करने की याद दिलायी, तो वह हस्ताक्षर करने पहुंचे. इसी प्रकार का दृश्य कदवा के विधायक डॉ शकील अहमद के साथ हुआ.

संस्कृत में शपथ लेनेवाले कांग्रेस के विधायक डॉ शकील शपथ लेने के बाद पंजी पर हस्ताक्षर करना भूल गये. उनको भी विधानसभा सचिव द्वारा हस्ताक्षर करने के लिए याद दिलाया गया.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन