ePaper

Bihar Corona News: पटना AIIMS में 3 की मौत, 14 दिनों में भर्ती संक्रमितों की संख्या 3 से 9 गुना तक बढ़ा

Updated at : 14 Jan 2022 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Corona News: पटना AIIMS में 3 की मौत, 14 दिनों में भर्ती संक्रमितों की संख्या 3 से 9 गुना तक बढ़ा

Bihar Corona News बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि दर्ज हो रही है. बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान 6541 नए लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. वहीं, पटना एम्स (Patna AIIMS) में आज कोरोना से संक्रमित तीन मरीजों की मौत की खबर सामने आई है.

विज्ञापन

Bihar Corona News बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि दर्ज हो रही है. बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान 6541 नए लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. वहीं, राजधानी पटना में एक बार फिर पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 2116 संक्रमित पाये गये हैं. इन सबके बीच, पटना एम्स (Patna AIIMS) में आज कोरोना से संक्रमित तीन मरीजों की मौत की खबर सामने आई है. वहीं, पटना एम्स में 14 दिनों के अंदर नौ तो पीएमसीएच व आइजीआइएमएस में तीन गुना कोरोना संक्रमित भर्ती हुए हैं.

बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर में रोजाना बच्चे संक्रमित हो रहे हैं. पटना शहर के सरकारी अस्पतालों में कोरोना जांच के लिए लगी कतारों में अब छोटे बच्चों की संख्या भी अधिक देखने को मिल रही है. वहीं, पटना जिले में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है. 14 दिनों में अस्पतालों में भर्ती संक्रमितों की संख्या तीन से नौ गुना तक बढ़ गयी है. इसमें एम्स के आकड़ों के अनुसार 1 जनवरी को सात कोरोना के मरीज थे भर्ती, जिनकी संख्या बढ़ कर 64 हो गयी है. इसी तरह पीएमसीएच में दो और आइजीआइएमएस में चार मरीज भर्ती थे, जिनकी संख्या वर्तमान में छह से 12 के बीच पहुंच गयी है.

पीएमसीएच, आइजीआइएमएस और पटना एम्स इन तीनों मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में कुल 82 मरीज कोविड वार्ड में भर्ती हैं. इनमें 75 फीसदी ऐसे हैं, जो पहले से डायबिटीज, बीपी, किडनी, लिवर, दिल आदि की पुरानी बीमारी से पीड़ित हैं. गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. वहीं, बाकी 25 फीसदी ऐसे मरीज हैं, जिनकी तबीयत कोविड होने के बाद खराब हुई और फिर उन्हें कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया. 14 दिनों के अंदर पटना एम्स से 36 मरीज डिस्चार्ज भी हो गये हैं.

पटना जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या लगभग 14000 हजार है. इसकी तुलना में भर्ती मरीजों की संख्या काफी कम है. शहर के पीएमसीएच, आइजीआइएमएस, पटना एम्स और एनएमसीएच के अलावा पांच प्राइवेट अस्पताल मिलाकर कुल 116 कोरोना के मरीज भर्ती किये गये हैं. इनमें सबसे अधिक पटना एम्स में 70, पीएमसीएच में 11, आइजीआइएमएस में 16 कोविड के मरीज भर्ती हैं. इसके अलावा कुछ मरीज एनएमसीएच व कुछ का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है. आइजीआइएमएस में भर्ती सभी मरीज ऑक्सीजन पर हैं. पीएमसीएच में सात मरीजों का इलाज ऑक्सीजन आइसीयू में चल रहा है. कुल भर्ती मरीजों में 55 मरीज पटना जिले के और 61 बिहार के अलग-अलग जिले के रहने वाले हैं.

Also Read: Bihar Corona News: बिहार में कोरोना के 6541 नये मामले, पटना में मिले 2116 मरीज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन