Bihar Corona News: पटना के NMCH में फिर कोरोना विस्फोट, 5 डॉक्टर व 6 अन्य कर्मी मिले पॉजिटिव

patna 5 jan 2022- gardinar hospital me covid test karti mahila karmi.
Bihar Corona News बिहार में मंगलवार को एक बार फिर पटना के एनएमसीएच (NMCH Patna) में कोरोना विस्फोट की खबर सामने आ रही है. दरअसल, एनएमसीएच में पांच डॉक्टर और छह अन्य कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है.
Bihar Corona News बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि संक्रमितों में बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है. मंगलवार को एक बार फिर पटना के एनएमसीएच (NMCH Patna) में कोरोना विस्फोट की खबर सामने आ रही है. दरअसल, एनएमसीएच में पांच डॉक्टर और छह अन्य कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है.
बता दें कि पटना में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है. सोमवार को राजधानी पटना के 2566 लोगों में कोरोना का संक्रमण मिला है. पटना के सभी प्रमुख इलाकों से बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं. यहीं नहीं पटना के विभिन्न अस्पतालों में भी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी बड़े पैमाने पर संक्रमित पाये जा रहे हैं. सोमवार को ही आइजीआइएमएस के नौ डॉक्टर, दो मेडिकल स्टूडेंट और आठ कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिले है. जिले में रोजाना करीब आठ हजार से ज्यादा सैंपलों की जांच की जा रही है.
पूरे राज्य की बात करें तो प्रदेश में कोरोना के अभी 20938 सक्रिय मामले हैं, जिसमें 11707 अकेले पटना में हैं. स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक जिले में इससे होने वाली कुल मौतों की संख्या 2795 हो गयी है. इससे पूर्व पटना में नौ जनवरी को 2018 केस, आठ जनवरी को 1956 केस, सात जनवरी को 1314 केस, छह जनवरी को 1407 केस और पांच जनवरी को 1015 केस मिले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




