शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए दियारे में की गयी छापेमारी

Published at :18 May 2017 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए दियारे में की गयी छापेमारी

आरा : भोजपुर पुलिस सोन नदी व गंगा नदी के सीमावर्ती इलाका दियारा क्षेत्र में बुधवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने बबुरा गांव में छापेमारी कर पूर्व के आरोपित जितेंद्र सिंह के घर में छापेमारी कर एक बोतल शराब तथा शराब कारोबार से जुड़े डायरी व दस्तावेज बरामद किया है. इस […]

विज्ञापन

आरा : भोजपुर पुलिस सोन नदी व गंगा नदी के सीमावर्ती इलाका दियारा क्षेत्र में बुधवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने बबुरा गांव में छापेमारी कर पूर्व के आरोपित जितेंद्र सिंह के घर में छापेमारी कर एक बोतल शराब तथा शराब कारोबार से जुड़े डायरी व दस्तावेज बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने बबुरा,

बड़हरा, नथमलपुर, लोटा के टोला, बैजू टोला सहित कई इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी का नेतृत्व सदर एसडीपीओ संजय कुमार कर रहे थे. इस टीम में डीआइयू प्रभारी सौरभ कुमार, कोइलवर थाना, बड़हरा थाना, महिला थाना एवं सिन्हा ओपी की पुलिस शामिल थी. इस संबंध में एसपी क्षत्रनील सिंह ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि दियारा इलाकों से शराब की तस्करी

की जा रही है, जिसको लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया है.
इस मामले में कुख्यात व अद्यतन शराबी व तस्करों की संपत्ति भी जब्त की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन