लगा महाजाम, गलियों में भी नहीं बची जगह

Published at :11 Mar 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
लगा महाजाम, गलियों में भी नहीं बची जगह

आरा : होली के पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी भीड़भाड़ बढ़ जाने से शुक्रवार को शहर में कई जगहों पर महाजाम लग गया. कई जगह गलियों तक में भी लोगों को चलने की जगह नहीं मिल रही थी. शहर के स्टेशन रोड, नवादा, शिवगंज, करमन टोला, गोपाली चौक, बिचली रोड सहित कई जगहों पर […]

विज्ञापन

आरा : होली के पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी भीड़भाड़ बढ़ जाने से शुक्रवार को शहर में कई जगहों पर महाजाम लग गया. कई जगह गलियों तक में भी लोगों को चलने की जगह नहीं मिल रही थी. शहर के स्टेशन रोड, नवादा, शिवगंज, करमन टोला, गोपाली चौक, बिचली रोड सहित कई जगहों पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा. स्टेशन रोड शुक्रवार को इतना जाम था कि लोग रास्ता बदल कर गली से निकल रहे थे. लेकिन, जब दोनों तरफ से वाहन व बाइकों की आवाजाही होने लगीं, तो गलियों में भी जाम लग गया

और वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बता दें की नवादा चौक पर स्कूली बस निकलने के समय रोज जाम लग जाता है. वहीं, स्टेट बैंक का पैसा ले जाने वाली गाड़ी भी जाम का कारण बनी हुई है. गाड़ी लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. चौक से स्टेशन आने के क्रम में दर्जनों मॉल व बड़ी दुकानें हैं, पर पार्किंग के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है.

इसकी वजह से लगातार जाम की समस्या से लोगों का सामना हो रहा है. विभिन्न जगहों पर लगे जाम के कारण कई लोग तो वापस बगैर बाजार किये ही लौट गये. जाम के दौरान ट्रैफिक पुलिस भी असहाय दिखी और जाम हटाने की बजाय खड़ी रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन