भाई को मृत घोषित कर हड़पी जमीन, गया जेल

आरा : बड़े भाई को मृत घोषित कर जमीन हड़पने वाले छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देने वाले पेशे से वकील है. मामला नवादा थाने के महाराजा हाता मुहल्ले से जुड़ा हुआ है. आठ फरवरी को जमीन हड़पने के मामले में गिरफ्तार वकील […]
आरा : बड़े भाई को मृत घोषित कर जमीन हड़पने वाले छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देने वाले पेशे से वकील है. मामला नवादा थाने के महाराजा हाता मुहल्ले से जुड़ा हुआ है. आठ फरवरी को जमीन हड़पने के मामले में गिरफ्तार वकील के बड़े भाई ने नवादा थाने में मामला दर्ज कराया था.
मामले में छानबीन के बाद धोखाधड़ी का मामला पाये जाने पर पुलिस ने वकील मनोज कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. नवादा थानाध्यक्ष नेयाज अहमद ने बताया कि गिरफ्तार वकील के बड़े भाई कमलेश कुमार सिन्हा ने धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का मामला दर्ज कराया था. बताया जा रहा है कि कमलेश कुमार पहले कतीरा में ट्रैक्टर के ट्रॉली का व्यवसाय करते थे. उसी समय उन्होंने महाराजा हाता में जमीन खरीदी थी. कर्ज में डूबने के कारण वे दिल्ली चले गये और प्राइवेट नौकरी करने लगे. लौट कर आये, तो पता चला कि जमीन पर मकान बन गया है और अब जमीन भी उनकी नहीं रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










