पतंजलि प्रोडक्ट्स से लोगों को सचेत कर रहे थानेदार

आरा : क्राइम कंट्रोल की जगह पतंजलि के प्रोडक्ट्स से लोगों को सचेत कर रहे हैं नवादा के थानेदार. बकायदा सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गयी है. थानेदार द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किये गये वीडियो में पतंजलि के बिस्कुट से कीड़े निकलते हुए दिखाया गया है […]
आरा : क्राइम कंट्रोल की जगह पतंजलि के प्रोडक्ट्स से लोगों को सचेत कर रहे हैं नवादा के थानेदार. बकायदा सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गयी है. थानेदार द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किये गये वीडियो में पतंजलि के बिस्कुट से कीड़े निकलते हुए दिखाया गया है और इससे दूर रहने की सलाह भी लोगों को दी जा रही है.
वीडियो के माध्यम से कई तरह की टिप्पणी बाबा रामदेव और उनके स्वदेशी प्रोडक्ट्स पर गयी है. नवादा थाने के इंस्पेक्टर द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किये गये इस तरह के वीडियो को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. तीन दिन पहले नवादा के थानेदार इंस्पेक्टर नेयाज अहमद ने ब्रेकिंग न्यूज नाम से संचालित एक व्हाट्स एप ग्रुप में इस वीडियो को अपलोड किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










