ऐसी तैयारी करें कि जिले की कायम हो विशेष पहचान : प्रधान सचिव

आरा : भोजपुर जिले में मानव शृंखला निर्माण की तैयारी की समीक्षा जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव सह जिले के प्रभारी सचिव अरुण कुमार सिंह ने की. जिले के समस्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मानव शृंखला निर्माण की सफलता के लिए अपनी उत्कृष्ट सेवा पूरी ईमानदारी के साथ दें. उन्होंने कहा कि […]
आरा : भोजपुर जिले में मानव शृंखला निर्माण की तैयारी की समीक्षा जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव सह जिले के प्रभारी सचिव अरुण कुमार सिंह ने की. जिले के समस्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मानव शृंखला निर्माण की सफलता के लिए अपनी उत्कृष्ट सेवा पूरी ईमानदारी के साथ दें. उन्होंने कहा कि मानव शृंखला निर्माण की आप ऐसी तैयारी करें, जिससे भोजपुर जिले की पहचान विशिष्ट जिले में हो सके. समस्त जन प्रतिनिधियों से अपील की कि वे मानव शृंखला में आमलोगों को शामिल करने के लिए जिला प्रशासन को सहयोग दें. विशेषकर छात्रों की सुरक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था,
पेयजल व्यवस्था के लिए समुचित प्रबंध करने का निर्देश दिया गया. जिले के सभी क्षेत्रों के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायत स्तर के जन प्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के लोगों के साथ समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से जन प्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों के लोगों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलावें ताकि अधिक-से- अधिक लोग जागरूक एवं प्रेरित होकर मानव शृंखला में शामिल हों. बैठक में उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त सहित सभी विभागों के पदाधिकारी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










