विश्वविद्यालय में भिड़े छात्र नेता और सुरक्षा गार्ड

आरा : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में शनिवार को स्थिति एक बार फिर बिगड़ गयी. छात्र नेता और विश्वविद्यालय की सुरक्षा में तैनात गार्ड भीड़ गये. उनके बीच जम कर हाथापाई और धक्का-मुक्की हुई. इसके बाद विश्वविद्यालय में हंगामा शुरू होने से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. छात्र नेता उग्र हो गये. बाद में […]
आरा : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में शनिवार को स्थिति एक बार फिर बिगड़ गयी. छात्र नेता और विश्वविद्यालय की सुरक्षा में तैनात गार्ड भीड़ गये. उनके बीच जम कर हाथापाई और धक्का-मुक्की हुई. इसके बाद विश्वविद्यालय में हंगामा शुरू होने से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. छात्र नेता उग्र हो गये. बाद में सुरक्षा गार्डों के बैकफुट पर आने के बाद स्थिति थोड़ी सामान्य हुई. हंगामे और विरोध- प्रदर्शन के कारण विवि परिसर में पूरे दिन कामकाज ठप रहा. प्रीपीएचडी का रिजल्ट जारी होने के बाद से गड़बड़ी को लेकर 19 दिसंबर से ही एनएसयूआइ के कार्यकर्ता विवि में विरोध -प्रदर्शन कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










