ठंड से सुबह में ठिठुरे लोग शाम में कोहरे का असर

आरा : ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही है. सुबह से लेकर रात तक लोग ठंड से ठिठुरे रह रहे हैं. दोपहर में हल्की धूप निकल भी रही है, तो ठंड से राहत देने में बेअसर साबित हो रही है. ठंड और कोहरे से आम जनजीवन पर काफी असर पड़ रहा है. लोगों […]
आरा : ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही है. सुबह से लेकर रात तक लोग ठंड से ठिठुरे रह रहे हैं. दोपहर में हल्की धूप निकल भी रही है, तो ठंड से राहत देने में बेअसर साबित हो रही है. ठंड और कोहरे से आम जनजीवन पर काफी असर पड़ रहा है. लोगों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है. सुबह में लोग मौसम खराब रहने के कारण समय पर घर से निकल नहीं पा रहे हैं और शाम ढलते ही सड़कों पर वीरानगी छा जा रही है. समाज का हर वर्ग ठंड के कहर से परेशान है. व्यावसायिक मंडियों में भी विरानगी पसरी रह रही है. आम दिनों में गुलजार रहने वाले शहर के मुख्य बाजारों में तो ग्राहकों के लिए दुकानदारों को टकटकी लगानी पड़ रही है. ठंड से दुकानदारों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है. सुबह में लगभग 11 बजे तक मौसम पूरी तरह से खराब रह रहा है. इसके बाद हल्की-फुल्की धूप भी निकल रही है, तो लोगों को उससे चैन नहीं मिल रहा है. आलम यह है कि लोग सुबह और रात में आग के सहारे ठंड से राहत पा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










