निकाला गया यम का दीया

आरा : आज नगर सहित पूरे जिले में हिंदू घरों में यम का दीया निकलेगा़. धार्मिक मान्यता के अनुसार दीपावली का पर्व तीन दिनों तक मनाया जाता है़. पहला दिन धनतेरस के रूप में, दूसरा दिन यमराज के लिए दीप निकालने के लिए तथा तीसरा दिन दीपावली के रूप में. मान्यता के अनुसार कार्तिक कृष्ण […]
आरा : आज नगर सहित पूरे जिले में हिंदू घरों में यम का दीया निकलेगा़. धार्मिक मान्यता के अनुसार दीपावली का पर्व तीन दिनों तक मनाया जाता है़. पहला दिन धनतेरस के रूप में, दूसरा दिन यमराज के लिए दीप निकालने के लिए तथा तीसरा दिन दीपावली के रूप में. मान्यता के अनुसार कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को रात्रि में यम के लिए तेल भर कर दीप निकाला जाता है़. इससे यम की यातना नहीं सहनी पड़ती है तथा मां लक्ष्मी का हमेशा वास रहता है.
इसे नरक चतुर्दशी के रूप में भी जानते हैं. इसे लेकर सभी हिंदू परिवारों द्वारा शाम से लेकर रात्रि तक यमराज का दिया निकाला गया और सुखी जीवन की कामना की गयी़. इसे नरक चतुर्दशी तथा छोटी दीपावली के नाम से भी जानते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










