विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग हुए जख्मी

आरा : आरा चांदी मुख्य पथ पर शनिवार की सुबह बाइक व आॅटो में आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में भागवतपुर के दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाकर भरती कराया गया. घायलों में से एक को चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. सूत्रों से […]
आरा : आरा चांदी मुख्य पथ पर शनिवार की सुबह बाइक व आॅटो में आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में भागवतपुर के दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाकर भरती कराया गया. घायलों में से एक को चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चांदी थाना क्षेत्र के भागवतपुर से बाइक पर सवार होकर नागेंद्र 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार और नारायण महाराज के 23 वर्षीय पुत्र रवि शंकर आरा की तरफ आ रहे थे तभी विपरीत दिशा से जा रही आॅटो ने सामने से टक्कर मार दी. जिसके कारण रवि शंकर और राहुल बुरी तरह जख्मी हो गए. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने रवि शंकर को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










