फर्जी प्रमाणपत्र वाले दो शिक्षकों पर प्राथमिकी

Published at :29 Sep 2016 3:02 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी प्रमाणपत्र वाले दो शिक्षकों पर प्राथमिकी

कोइलवर : फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर शिक्षक बने दो शिक्षकों पर निगरानी की टीम ने अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ नियोजन इकाई को चढ़ावा चढ़ाकर नौकरी पाने वाले दो फर्जी शिक्षकों का निगरानी की टीम ने खुलासा किया है़ जिसे लेकर निगरानी विभाग के इंस्पेक्टर नारायण सिंह ने नया प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर, […]

विज्ञापन

कोइलवर : फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर शिक्षक बने दो शिक्षकों पर निगरानी की टीम ने अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ नियोजन इकाई को चढ़ावा चढ़ाकर नौकरी पाने वाले दो फर्जी शिक्षकों का निगरानी की टीम ने खुलासा किया है़ जिसे लेकर निगरानी विभाग के इंस्पेक्टर नारायण सिंह ने नया प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर,

जलपुरा के शिक्षक अरुण कुमार सिंह पर चांदी थाने में व सोनघट्टा उत्क्रमित विद्यालय के शिक्षक मंटु कुमार सिंह पर कोइलवर थाने में फर्जी प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर नौकरी हासिल करने पर दोनों शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. चांदी व कोइलवर पुलिस ने बताया कि शिक्षकों पर फर्जी प्रमाण पत्र व अनुभव पत्र सौंपा गया है, जिसमें नियोजन इकाई की भी भूमिका संदिग्ध है. निगरानी विभाग के इंस्पेक्टर की मानें तो नियोजन इकाई में पंचायत सचिव की अहम भूमिका होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन