निकाय कर्मचारी महासंघ का सम्मेलन संपन्न

Published at :13 Jun 2016 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
निकाय कर्मचारी महासंघ का सम्मेलन संपन्न

दो सितंबर को आम हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान आरा : नगर निगम के सभागार में रविवार को बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महांसंघ, भोजपुर का एक दिवसीय सम्मेलन हुआ. इसकी अध्यक्षता महासंघ के संयोजक सह वार्ड पार्षद गोपाल प्रसाद ने की. सम्मेलन का उद्घाटन जहानाबाद के सचिव वासुदेव प्रसाद सिंह एवं मुख्य वक्ता […]

विज्ञापन

दो सितंबर को आम हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

आरा : नगर निगम के सभागार में रविवार को बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महांसंघ, भोजपुर का एक दिवसीय सम्मेलन हुआ. इसकी अध्यक्षता महासंघ के संयोजक सह वार्ड पार्षद गोपाल प्रसाद ने की. सम्मेलन का उद्घाटन जहानाबाद के सचिव वासुदेव प्रसाद सिंह एवं मुख्य वक्ता विनय कुमार ने किया. जबकि मंच संचालन निर्माण मजदूर यूनियन के सचिव बालमुकुंद चौधरी, अमरनाथ श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित थे.
मंच का संचालन यदुनंदन चौधरी ने किया. सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि नौ अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर सभी जिला मुख्यालयों पर धरना- प्रदर्शन किया जायेगा. वहीं दो सितंबर को अखिल भारतीय आम हड़ताल को हर हाल में सफल बनाया जायेगा. वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की पूर्व या वर्तमान सरकार हो, दोनों की आर्थिक नीतियां एक ही हैं. वर्तमान सरकार भी मजदूर विरोधी है और कॉरपोरेट घरानों का पोषक है. वक्ताओं ने 14 सूत्री मांगों को लेकर दो सितंबर को आम हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन