सुविधाविहीन इ-किसान भवन से हो रही परेशानी

आरा/चरपोखरी : राज्य सरकार द्वारा किसानों को सुविधा देने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं की जा रहीं व योजनाएं बनायी जा रही हैं. लेकिन, धरातल पर ये योजनाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं. इसका एक ज्वलंत उदाहरण चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित इ-किसान भवन है, जिसमें बिजली व पानी तक की सुविधा उपलब्ध नहीं है. दो […]
आरा/चरपोखरी : राज्य सरकार द्वारा किसानों को सुविधा देने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं की जा रहीं व योजनाएं बनायी जा रही हैं. लेकिन, धरातल पर ये योजनाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं. इसका एक ज्वलंत उदाहरण चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित इ-किसान भवन है, जिसमें बिजली व पानी तक की सुविधा उपलब्ध नहीं है. दो वर्ष पूर्व बने इस इ-किसान भवन में अब तक मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करायी जा सकी हैं.
इस भवन में न तो अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए कमरा उपलब्ध है, न किसानों के बैठने के लिए जगह. साथ ही बिजली-पानी की भी व्यवस्था नहीं की गयी है. भवन निर्माण के महज दो वर्ष के अंदर ही खिड़कियों के सारे शीशे टूट चुके हैं. वहीं, बिजली की वायरिंग भी खराब हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










