जुआ खेलते व नशे में धुत आठ गिरफ्तार

Published at :25 May 2016 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
जुआ खेलते व नशे में धुत आठ गिरफ्तार

आरा : नवादा थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पांच जुआरियों समेत नशे में धुत में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ करने के बाद सभी को जेल भेज दिया. इस संबंध में नवादा थाना प्रभारी संजय शंकर ने बताया कि सूचना मिली थी कि बाजार समिति के पास जुआ खेला […]

विज्ञापन

आरा : नवादा थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पांच जुआरियों समेत नशे में धुत में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ करने के बाद सभी को जेल भेज दिया. इस संबंध में नवादा थाना प्रभारी संजय शंकर ने बताया कि सूचना मिली थी कि बाजार समिति के पास जुआ खेला जा रहा है. सूचना मिलने के साथ ही वहां पर छापेमारी की गयी, जहां से जुआ खेलते हुए रमेश पांडेय, सोनी सिंह,

रंजीत सिंह, चंदन सिंह, पिंटू सिंह को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान इन लोगों के पास से 2500 रुपये नकद और मोबाइल बरामद हुए. वहीं, दूसरी तरफ पकड़ी में छापेमारी कर शराब पीकर नशे में धुत होकर हंगामा करते चांदी थाने के जलपुरा निवासी कामेश्वर सिंह के पुत्र संतोष सिंह, नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी निवासी देवव्रत शर्मा के पुत्र प्रकाश कुमार तथा अयोध्या प्रसाद राय के पुत्र मनीष कुमार को धर दबोचा. शराबियों को मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन