विवि कर्मी की हत्या में दो दिनों के रिमांड पर लिया गया दिलीप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 May 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला आया सामने आरा : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कर्मचारी राजकिशोर महतो की हत्या मामले के खुलासे को लेकर दिलीप शर्मा को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि रिमांड पर लेने के […]
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला आया सामने
आरा : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कर्मचारी राजकिशोर महतो की हत्या मामले के खुलासे को लेकर दिलीप शर्मा को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि रिमांड पर लेने के लिए गत दिनों कोर्ट में आवेदन दिया गया था.
कोर्ट से आवेदन के आलोक में आदेश मिलने के बाद दिलीप शर्मा को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है. बता दें कि अप्रैल माह में विवि से घर जाते वक्त कतिरा मुहल्ले के समीप कर्मचारी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इसके बाद मृतक के पुत्र के बयान पर दिलीप शर्मा और सानू कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने नौबतपुर से सानू को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण दिलीप शर्मा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










