गांजा बेचते स्टेशन परिसर से दो तस्कर गिरफ्तार

आरा : रेलवे पुलिस ने सूचना के आधार पर स्टेशन परिसर से गांजा बेचते दो तस्करों को धर दबोचा. पकड़े गये तस्करों के पास से दो किलो गांजा बरामद हुआ. पुलिस तस्करों से पूछताछ कर कारोबार में शामिल सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. इस संबंध में जीआरपी के थानाध्यक्ष परशुराम सिंह […]
आरा : रेलवे पुलिस ने सूचना के आधार पर स्टेशन परिसर से गांजा बेचते दो तस्करों को धर दबोचा. पकड़े गये तस्करों के पास से दो किलो गांजा बरामद हुआ. पुलिस तस्करों से पूछताछ कर कारोबार में शामिल सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. इस संबंध में जीआरपी के थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि स्टेशन परिसर में गांजा बेची जा रही है. सूचना के साथ ही परिसर में छापेमारी की गयी,
जहां से गांजा बेचते नगर थाना क्षेत्र के बड़की मस्जिद निवासी भरत साह के पुत्र संजय कुमार और मीरगंज निवासी संजय साह के पुत्र सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया. दोनों के पास से दो किलो गांजा भी बरामद हुआ. उन्होंने बताया कि कई दिनों से दोनों इस कारोबार में शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










