हैलो, मैं बैंक से मैनेजर बोल रहा हूं

कोइलवर : हैलो मैं ……. बैंक से मैनेजर बोल रहा हूं, आपके एटीएम कार्ड की वैलिडिटी समाप्त होने वाली है इसी संबंध में आपका रिक्वेस्ट लिया जा रहा है़ जिससे आपको नया एटीएम कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा. ज़ैसे ही आप उसके झांसे में आते हैं आपके अकाउंट से हजारों रुपये चंपत लग जायेगें. कोइलवर क्षेत्र […]
कोइलवर : हैलो मैं ……. बैंक से मैनेजर बोल रहा हूं, आपके एटीएम कार्ड की वैलिडिटी समाप्त होने वाली है इसी संबंध में आपका रिक्वेस्ट लिया जा रहा है़ जिससे आपको नया एटीएम कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा. ज़ैसे ही आप उसके झांसे में आते हैं आपके अकाउंट से हजारों रुपये चंपत लग जायेगें. कोइलवर क्षेत्र में आये दिन बैंक अधिकारी बन कई फर्जी कॉल आते हैं.
साइबर क्राइम से जुड़े लोग किसी बैंक का अधिकारी बन आपसे एटीएम के कई राज उगलवा लेते हैं और जब तक आपको भनक लगती तब तक आपके खाते में जमा पूंजी से मार्केटिंग कर ली जाती है, ऐसे कई मामले सामने आये हैं. जिसमें फर्जी बैंक अधिकारी बन घंटे भर में हजारों रुपये की चंपत कर लेते है़ं कोइलवर थाना क्षेत्र में राजीव गुप्ता, सुनीता देवी, इरशाद, ओमप्रकाश, सुजीत समेत दर्जनों लोगों को बैंक अधिकारी बन फर्जी कॉल किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










