बालू घाट के मामले को लेकर मुख्य सचिव से मिले हम प्रवक्ता

आरा : हिंदुस्तानी आवाम मोरचा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने बालू घाट के मामले को लेकर मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह से बात की़ इस क्रम में उन्होंने मजदूरों की समस्या एवं काम न मिलने को लेकर परिवार में छायी भुखमरी की समस्या का जिक्र किया़ उन्होंने कहा कि यदि बालू उत्खन्न का […]
आरा : हिंदुस्तानी आवाम मोरचा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने बालू घाट के मामले को लेकर मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह से बात की़ इस क्रम में उन्होंने मजदूरों की समस्या एवं काम न मिलने को लेकर परिवार में छायी भुखमरी की समस्या का जिक्र किया़ उन्होंने कहा कि यदि बालू उत्खन्न का कार्य शुरू नहीं हुआ,
तो लाखों मजदूर काम के अभाव में भूखे मर जायेंगे़ इस पर मुख्य सचिव ने खनन विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद से बात चीत की और चार बालू घाट पर उत्खन्न का कार्य शुरू करने का आदेश जारी किया़ मुख्य सचिव ने हम प्रवक्ता को भरोसा दिया कि अन्य बालू घाटों पर उत्खन्न 16 मार्च से शुरू कर दिया जायेगा़ इसकी जानकारी प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने दूरभाष पर दी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










