विधायक ने कहा, डॉक्टर कर रहे मनमानी

Published at :05 Jan 2016 2:48 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने कहा, डॉक्टर कर रहे मनमानी

जगदीशपुर : अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों ने विधायक द्वारा अपशब्द बोलने का आरोप लगाते हुए सोमवार को विरोध प्रकट कर मरीजों का इलाज बंद कर दिया. जिससे मरीज परेशान होने लगे. इलाज कराने आये मरीजों एवं साथ में आये लोगों द्वारा हो हल्ला शुरू कर दिया गया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इस बात की सूचना […]

विज्ञापन

जगदीशपुर : अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों ने विधायक द्वारा अपशब्द बोलने का आरोप लगाते हुए सोमवार को विरोध प्रकट कर मरीजों का इलाज बंद कर दिया. जिससे मरीज परेशान होने लगे. इलाज कराने आये मरीजों एवं साथ में आये लोगों द्वारा हो हल्ला शुरू कर दिया गया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इस बात की सूचना दी.

खबर पाकर जिला पार्षद गोरखनाथ सिंह, राजद नेता हरिशंकर सिंह व अन्य लोग अस्पताल पहुंचे. इस दौरान चिकित्सकों से मरीजों का इलाज करने की बात पर उनकी तीखी नोंकझोक हो गयी. बाद में चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज शुरू किया. अस्पताल के चिकित्सकों का आरोप था कि विधायक द्वारा अपशब्द का इस्तेमाल किया गया. जबकि जिला पार्षद तथा राजद नेता हरिशंकर सिंह ने बताया कि अस्पताल में काफी मनमानी की जा रही है.

सरकार द्वारा मरीजों को दी जाने वाली सुविधाएं मरीजों को मुहैया नहीं हो पाती हैं. स्थानीय विधायक राम विशुन सिंह लोहिया ने अपशब्द कहे जाने से इनकार किया. उन्होंने चिकित्सकों के आरोप को झूठा बताया. विधायक ने कहा कि अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान कई कमी उजागर करने से बौखलाहट में चिकित्सक ऐसा कर रहे हैं. उन्हाेंने कहा कि मरीजों के इलाज में मनमानी बरदाश्त नहीं किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन