नाबालिग ने उड़ाया था लाखों का माल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Dec 2015 4:54 AM (IST)
विज्ञापन

बीती रात किराना दुकान से चोरी गया सामान बरामद छोटी उम्र में किशोर के शतिराना अंदाज से पुलिस हतप्रभ चोरी के रुपये और मोबाइल भी मिले, पुलिस कर रही काउंसेलिंग आरा : भले ही नगर पुलिस मंगलवार को किराना दुकान से हुई चोरी का सामान बरामद कर लिया हो ,लेकिन चोर की उम्र देख पल […]
विज्ञापन
बीती रात किराना दुकान से चोरी गया सामान बरामद
छोटी उम्र में किशोर के शतिराना अंदाज से पुलिस हतप्रभ
चोरी के रुपये और मोबाइल भी मिले, पुलिस कर रही काउंसेलिंग
आरा : भले ही नगर पुलिस मंगलवार को किराना दुकान से हुई चोरी का सामान बरामद कर लिया हो ,लेकिन चोर की उम्र देख पल भर के लिए सभी लोग चक्कर में पड़ गये. उम्र महज आठ साल और चोरी लाख के पार. पुलिस ने उससे जब प्यार से पूछा तो एक-एक कर चोरी की सारी बात बतायी. जिसे सुन पुलिस भी हतप्रभ रह गयी .उसने चोरी की गयी सारे समानों को पुलिस को बरामद करा दिया .
काल्पनिक नाम नीशू ने
बताया कि दुकान का शटर हल्का खुला था. जिससे वह दुकान के अंदर घुसा और फिर दुकान में रखे छेनी और हथौड़ा से दुकान का रोशन दान तोड़ कर दुकान में रखे सारे समान की चोरी कर ली . सबसे चौंकाने वाला बात तो यह हैं कि चोरी की घटना को अंजाम देने में उसने किसी का सहयोग भी नहीं लिया हैं. सबसे पहले उसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल बरामद किया इसके बाद चोरी के 4180 रुपये और समानों की बरामदगी कर ली .
छोटा बच्चा जान कर, न कोई आंख दिखाना रे : उधार नहीं देना दुकानदार विकास राय को मंहगा पड़ गया. छोटा उम्र देख उसे उधार देने से मना कर दिया था . जिसके बाद नीशू ने यह काम कर डाला जिसका दुकानदार को तनिक भी अंदाज नहीं था. पूछताछ के दौरान नीशू ने बताया कि दुकानदार द्वारा उधार नहीं दिया गया था .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










