बोलेरो व बाइक की टक्कर में युवक की मौत, विरोध में सड़क जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Dec 2015 1:19 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : सासाराम-आरा पथ पर कसाप गांव के समीप बोलेरो और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ कसाप के समीप मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. मौके से पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया […]
विज्ञापन
आरा : सासाराम-आरा पथ पर कसाप गांव के समीप बोलेरो और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ कसाप के समीप मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. मौके से पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है, जबकि चालक भागने में सफल रहा.
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने के बाद जाम को हटाया गया. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पूर्वी डेम्हा गांव निवासी चंद्रमा सिंह का पुत्र कमेंद्र सिंह उर्फ वीरा यादव शुक्रवार को आरा से बाइक लेकर अपने गांव आ रहा था. इसी दौरान तेज गति से आ रही बोलेरो ने कसाप के समीप बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
घटना के बाद भागने के क्रम में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गयी, जबकि चालक भागने में सफल रहा. जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली वो सड़क पर आ गये. गांव के समीप शव के साथ प्रदर्शन करते हुए आरा-सासाराम पथ को जाम कर यातायात को ठप कर दिया. दो घंटे तक यातायात बाधित रहने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










