इवीएम व वीवी पैट की दी गयी जानकारी

राजपुर : चुनाव की प्रक्रिया को सही तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय स्थित हरियाली सभागार में चुनाव कार्य के लिए नियुक्त पीठासीन पदाधिकारियों और पोलिंग ऑफिसरों का दो दिवसीय प्रशिक्षण समाप्त हो गया़ प्रशिक्षण के दौरान इवीएम के अलावा एक अन्य मशीन वीवी पैट की भी जानकारी […]
राजपुर : चुनाव की प्रक्रिया को सही तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय स्थित हरियाली सभागार में चुनाव कार्य के लिए नियुक्त पीठासीन पदाधिकारियों और पोलिंग ऑफिसरों का दो दिवसीय प्रशिक्षण समाप्त हो गया़
प्रशिक्षण के दौरान इवीएम के अलावा एक अन्य मशीन वीवी पैट की भी जानकारी दी गयी़ इस मशीन का प्रशिक्षण दे रहे बीडीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मशीन से कोई भी मतदाता अपना मत देख सकता है कि उसने किसको वोट किया है़ यह मशीन पहली बार इस चुनाव में उपयोग में लायी जा रही है़
इसके बाद चुनाव संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गयी, जिसमें वैधानिक प्रावधान, कानूनी प्रावधान के साथ अन्य चुनाव संबंधित विषयों पर जानकारी दी गयी़ वहीं, इस प्रशिक्षण से गायब रहनेवाले 12 कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है़
इस दौरान प्रशिक्षक के तौर पर अंचलाधिकारी राकेश कुमार ,सरयू चौधरी ,अखिलेश कुमार ,प्रतापी भीमराव भास्कर, विपिन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे़ वहीं, इस प्रशिक्षण के स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे एडीएम मो. सिद्दकी ने चुनाव संबंधित कार्यों की समीक्षा की़ इसके बाद प्रखंड के सभी अधिकारियों के काफिले के साथ रोहतास जिला के बार्डर पर बसही पुल के पास गहन वाहन चेेकिंग अभियान चलाया गया़ इस अभियान से बगैर कागजातवाले वाहन मालिकों में हड़कंप मचा रहा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










