मतदाता जागरूकता को लेकर निकाली गयी रैली

Published at :22 Sep 2015 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता को लेकर   निकाली गयी रैली

संवाददाता : संदेश प्रखंड मुख्यालय संदेश से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी विनय मोहन झा एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पुष्पा कुमारी राय के संयुक्त रूप से अध्यक्षता में निकाली गयी. बिहार विधान चुनाव में मतदाताओं में जागरूकता पैदा कर ज्यादा-से-ज्यादा मतदान करने को लेकर रैली का आयोजन किया गया़ रैली में […]

विज्ञापन

संवाददाता : संदेश प्रखंड मुख्यालय संदेश से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी विनय मोहन झा एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पुष्पा कुमारी राय के संयुक्त रूप से अध्यक्षता में निकाली गयी.

बिहार विधान चुनाव में मतदाताओं में जागरूकता पैदा कर ज्यादा-से-ज्यादा मतदान करने को लेकर रैली का आयोजन किया गया़ रैली में प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के सेविकाओं ने हिस्सा लिया,

जो प्रखंड मुख्यालय संदेश से होते हुए थाना एवं स्थानीय बाजार संदेश में निकाली गयी़ मतदाता जागरूकता रैली में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ”जन जन की हैं यही पुकार, वोट डालों अबकी बार” ” सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो ” जैसे नारा लगाकर मतदाताओं में जागरूकता पैदा करने का कम कर रहे थे.

रैली में बीडीओ विनय मोहन झा, सीओ अनील कुमार सिन्हा, थानाघ्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, सीडीपीओ पुष्पा कुमारी राय, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी राजेश गुप्ता, प्रधान सहायक नागेन्द्र प्रसाद, कैसर रिजवी, देवेन्द्र कुमार, शिवशंकर प्रसाद, जितेंद्र कुमार, सराजूद्दीन, राजू कुमार अन्य लोगों ने हिस्सा लिया.

गड़हनी संवाददाता के अनुसार प्रखंड सीडीपीओ अमृता सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसमें आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने भाग लिया. रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया. इस मौके पर पर्यवेक्षिका रीता देवी, सेविका अंजू कुमार, आशा सिन्हा, कविता देवी, सीमा देवी, अर्चना कुमारी आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन