भोजपुर : बिहिया में श्रमजीवी एक्स. का ठहराव शुरू, ऊर्जा मंत्री ने दिखायी हरी झंडी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2018 5:55 AM
बिहिया (भोजपुर) : बिहिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस के ठहराव व फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य व अन्य यात्री सुविधाओं का शिलान्यास करने को लेकर स्टेशन परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वीडियो लिंक के माध्यम से केंद्रीय रेल व कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने बिहिया स्टेशन पर […]
बिहिया (भोजपुर) : बिहिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस के ठहराव व फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य व अन्य यात्री सुविधाओं का शिलान्यास करने को लेकर स्टेशन परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में वीडियो लिंक के माध्यम से केंद्रीय रेल व कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने बिहिया स्टेशन पर 12391/12392 राजगीर-नयी दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ किया. 12391 अप श्रमजीवी एक्सप्रेस जैसे ही बिहिया स्टेशन पर पहुंची लोगों का जनसैलाब प्लेटफाॅर्म की ओर उमड़ पड़ा. इस दौरान उर्जा मंत्री आरके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










