फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया हथियार

आरा : बहोरनपुर के पुरुषोत्तमपुर गांव से पुलिस की लूटी हुई राइफल बरामद की गयी थी, जिसे पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए पटना भेज दिया. बरामद हथियार विशेश्वर ओझा हत्याकांड में प्रयुक्त किये जाने की चर्चा में आने के बाद इसे मिलान को लेकर जांच के लिए भेजा गया है. दियारा इलाकों में इस […]
आरा : बहोरनपुर के पुरुषोत्तमपुर गांव से पुलिस की लूटी हुई राइफल बरामद की गयी थी, जिसे पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए पटना भेज दिया. बरामद हथियार विशेश्वर ओझा हत्याकांड में प्रयुक्त किये जाने की चर्चा में आने के बाद इसे मिलान को लेकर जांच के लिए भेजा गया है. दियारा इलाकों में इस हथियार को बाड़ी के नाम से जाना जाता है. पुलिस सूत्रों के अनुसार इस तरह के हथियार पुलिस के पास ही होते हैं. इसको लेकर भी पुलिस जब्त राइफल के नंबर का मिलान कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि यह हथियार कहां से लूटी गयी थी. विशेश्वर ओझा हत्याकांड में 303 बोर का खोखा बरामद किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




