24 घंटे बाद भी हत्या के आरोपित पकड़ से दूर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Oct 2017 9:22 AM (IST)
विज्ञापन

वर्चस्व को लेकर घटना को दिया गया अंजाम घटना के बाद गांव में दहशत व तनाव का माहौल पुलिस एहतियात के तौर पर कैंप कर रही है आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चक्रदह गांव में शनिवार को लकड़ी व्यवसायी की हत्या के मामले में मृतक के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के […]
विज्ञापन
वर्चस्व को लेकर घटना को दिया गया अंजाम
घटना के बाद गांव में दहशत व तनाव का माहौल
पुलिस एहतियात के तौर पर कैंप कर रही है
आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चक्रदह गांव में शनिवार को लकड़ी व्यवसायी की हत्या के मामले में मृतक के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज कर दी गयी. इसको लेकर एसपी द्वारा गठित टीम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. हालांकि अब तक अपराधी पुलिस पकड़ में नहीं आये है. इस घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है. पुलिस एहतियात की तौर पर गांव में कैंप कर रही है.
बता दें कि शनिवार की शाम हथियार बंद अपराधियों ने चक्रदह गांव निवासी लकड़ी व्यवसायी मुन्ना मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हवा में हथियार लहराते भाग निकले थे. हालांकि जख्मी मुन्ना ने इलाज के लिए लाये जा रहे रास्ते में ही पुलिस को आरोपित का नाम बता दिया था. सदर अस्पताल में लाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया था. घटना के बाद इस मामले में मुन्ना मिश्रा की हत्या के पीछे दो गुटों के बीच चल रहे खूनी संघर्ष में एक गुट का नाम सामने आया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस सूत्रों की माने तो घटना को अंजाम देने वाले रंजीत चौधरी के गुर्गें बताये जाते हैं. मृतक बुटन चौधरी का नजदीकी बताया जाता है, जिसके कारण दूसरे गुट के लोगों ने घटना को अंजाम दे दिया.
वर्चस्व की लड़ाई में जा चुकी है अब तक सात लोगों की जान : बुटन चौधरी और रंजीत चौधरी के बीच खूनी संघर्ष जारी है. इस लड़ाई में अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है. विगत तीन माह के अंदर यहां हत्या की तीसरी घटना है, जब बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की चुनौती देते हुए लगातार तीन गत माह बेलाउर गांव निवासी अमरजीत चौधरी तथा शनिवार की शाम मुन्ना मिश्रा की हत्या की घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया.
क्या कहते है एसपी
घटना को अंजाम देनेवाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम का गठन कर दिया गया है. बहुत जल्द हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
अवकाश कुमार, एसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




