किशोरी की हत्या कर शव को तालाब में फेंका

आरा/पीरो : जिले के पीरो थाना क्षेत्र के अकरूआ गांव में पुलिस ने एक किशोरी का शव क्षत- विक्षत स्थिति में बरामद किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. कयास लगाया जा रहा है कि किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है, उसके बाद […]
आरा/पीरो : जिले के पीरो थाना क्षेत्र के अकरूआ गांव में पुलिस ने एक किशोरी का शव क्षत- विक्षत स्थिति में बरामद किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. कयास लगाया जा रहा है कि किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है, उसके बाद उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से तालाब में फेंक दिया गया है.
हालांकि परिजन कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान अकरूआ गांव निवासी शिवजी चौरसिया की पुत्री प्रिया कुमारी (17) के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि अकरूआ गांव स्थित तालाब से बुधवार की सुबह पुलिस ने एक किशोरी का क्षत- विक्षत शव बरामद किया. मृतका के परिजनों के अनुसार वह चार दिन पहले घर से अचानक गायब हो गयी थी,
जिसकी खोजबीन वे अपने स्तर से कर रहे थे. इधर स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि तालाब से दुर्गंध आने के बाद लोगों का ध्यान उस ओर गया. जब लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो वहां किशोरी का सड़ा गला शव पानी के अंदर पड़ा था. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




